✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के ब्लेड मैन ने फिर रचा इतिहास!  यूज ब्लेड को गलाकर बनाई कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा और हनुमान जी का गदा, पढ़ें इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में क्यों दर्ज है नाम  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:48:35 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में ब्लेड मैन के नाम से जाने जानेवाले अखिलेश चौधरी ने एक बार फिर इतिहास रचने का काम किया है, ब्लेड मैन अखिलेश चौधरी ने पहले तो 600 क्विंटल यूज ब्लैड शहर के नाइ दुकान से जमाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया, वहीं उसके बाद 500 क्विंटल ब्लैड को गला कर स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा, 100 किलो का हनुमानजी की गदा, डस्टबिन, डम्बल और अन्य सामान बनवाया है. अखिलेश चौधरी कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा को नाई समाज को देंगे.

अखिलेश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा मिली है

वहीं बताये कि ब्लेड मैन अखिलेश चौधरी का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को देखकर यह प्रेरणा मिली है. उन्होने बताया कि एक दिन नाई की दुकान में बैठा था, तो देखा कि एक गाय कचड़ों के ढेर में कुछ खा रही थी, जिससे गाय का गला कट गया और बाद में गाय की मौत हो गई, उसके बाद इसे एक अभियान की तरह लिया और शहर के सभी नाई दुकान में पहले डस्टबिन दिया, और वही से ब्लेड इकट्ठा करने का काम शुरू किया. आज उसी की देन है कि इतने ब्लेड इकट्ठा किया और सभी समान का निर्माण करवाया गया है.

कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा बनाकर नाई समाज को भेंट किया जाएगा

वंही अखिलेश चौधरी ने कहा कि ब्लेड नाई समाज से लिया गया था जिसकी वजह से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी की प्रतिमा बनाकर नाई समाज को भेंट किया जाएगा, और हनुमानजी की गदा को मंदिर में दिया जाएगा, डस्टबिन को किसी नाई दुकान में दे दिया जाएगा, साथ ही जो वेटलिफ्टिंग का सामान है उसे यूज किया जाएगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Statue of Karpuri ThakurJamshedpur's Bled ManBled Man jamshedpurBled Man jharkhandBled Man created history againStatue of Karpuri Thakur made by melting used bladeHanuman ji's macename is recorded in India Book of Recordsjamshedpur bled man newsjamsjedpur newsjamshedpur news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.