✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:पुराने विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, घटना के बाद सभी आरोपी फरार, पढ़ें पूरा मामला

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:52:28 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात दो गुटों में जमकर मापरपीट हुई. जहां न्यू बारीडीह में पुराने विवाद को लेकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में थाना में लिखित शिकायत की गई है. घटना के बाद से सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं.

इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम

मिली जानकारी के अनुसार अजीत सिंह के पुत्र गोलू सिंह ड्यूटी से वापस घर आ रहा था. तभी न्यू बारीडीह के पास करमेश सिंह के भाई और अन्य शराब के नशे में धुत खड़े थे. वहां गोलू सिंह की बाइक को उन लोगों ने रुकवाया और मारपीट शुरू कर दी. वहां से गोलू किसी तरह भागते हुए घायल अवस्था में घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद उसे घर वाले अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.

पुराने विवाद में की गई मारपीट

इस संबंध में मृतक गोलू सिंह के ममेरे भाई त्रिलोचन सिंह सोरे ने बताया कि कमरेश सिंह के भाइयों द्वारा अक्सर शराब के नशे में लोगों से मारपीट की जाती है. यह सभी न्यू बारीडीह में चंद्रभान सिंह की दुकान के सामने अड्डाबाजी करते है. पूर्व के विवाद में आज गोलू पर सभी ने हमला कर दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी.पूर्व में गोलू के साथ उनका विवाद हो चुका है. इस मामले में थाना में शिकायत भी की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jamshedpurcrime in Jamshedpurcrime news jamshedpurYouth beaten to deathold disputemurder in jamshedpurjamshedpur policeaccused absconded after the incidentjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.