✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JAC 10वीं की परीक्षा में जमशेदपुर रहा अव्वल, शहर के 94  प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिवीजन से पास  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:41:34 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जैक बोर्ड ने आज 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है, ओवरआल रिजल्ट मे जमशेदपुर ने बाजी मारी है, जहां  के 94 प्रतिशत छात्र और छात्राएं उत्तीर्ण हुए है. जिस पर जिला शिक्षा विभाग ने खुशी ज़ाहिर की है. राज्य भर में जहां राज्य के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर हजारीबाग जिले के इंदिरा गांधी बालिका आवासीय उच्च विद्यालय की छात्राएं काबिज रहीं, तो वहीं राज्य भर के ओवरआल रिजल्ट में जमशेदपुर ने भी बाजी मार ली है. 94.075 प्रतिशत रिजल्ट के साथ राज्य भर में पास आउट होने वालों में प्रथम स्थान जमशेदपुर का है.   

शहर  के 94  प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिवीजन से हुए पास 

आपको बता दें कि जमशेदपुर जिला में कुल 21455 छात्रों ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी, जिसमें कुल 20184 छात्रों ने सफलता हासिल की है, जिसमें फर्स्ट डिविजन के 12716, सेकण्ड डिविजन के 6950 व थर्ड डिविजन के 518 छात्र छात्रा शामिल है. 

जिला शिक्षा विभाग ने बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना की

  जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी उत्तीर्ण हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है, और कहा है कि सभी की मिली जुली मेहनत का यह परिणाम है और इसका श्रेय छात्रों के साथ शिक्षकों को भी जाता है. वैसे इस बार भी राज्य भर में बालिकाओं का रिजल्ट अव्वल रहा है.  

रिपोर्ट-रंजीत ओझा                     

Tags:10th result released10th result jac10th result jharkhandjacJamshedpur won in class 10th examinationjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.