✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: महिलाओं के साथ एमजीएम अस्पताल में छेड़खानी, युवक की हुई जमकर कुटाई, देखिए वीडियो

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:34:12 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में आए दिन महिलाओं के साथ छेड़खानी करने का मामला सामने आते रहता है. जिसके कारण जमशेदपुर में मलिहाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती है. वहीं घटना को रोकने के लिए जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है. लेकिन तब भी पुलिस महिलाओं के साथ हुए छेड़खानी के मामलें रोकने में नाकाम रहती है.  

ऐसा ही ताजा मामला  शनिवार को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल से सामने आय़ा है. जहां एक युवक नशे की हालत में अस्पताल में आई महिलाओं के साथ छेड़खानी और बदतमीजी करते पकड़ा गया. जिसके बाद अस्पताल में मौजूद गार्ड के जवानों ने युवक को समझाने का प्रयास किया. लेकिन तब भी  युवक समझने का नाम नहीं ले रहा था. इसके बाद होमगार्ड के जवानों ने युवक की लाठियों से जमकर पिटाई की जिसका वीडियों भी सामने आया है. 

लाठियों से पीटकर युवक का उतारा नशा 

अस्पताल में मौजूद महिलाओं ने बताया कि युवक काफी नशे में था और इमरजेंसी वार्ड समेत अस्पताल में आने वाली महिला और युवतियों के साथ छेड़खानी और कमेंट कर रहा था. इसकी शिकायत जब महिलाओं ने होमगार्ड के जवानों को किया. तब जवानों ने युवक को समझाने का प्रयास किया मगर वह होमगार्ड जवानों से भी उलझने लगा. फिर क्या था होमगार्ड जवानों ने युवक पर लाठियां बरसाई और युवक को अस्पताल कैंपस से बाहर भागा.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

Tags:JamshedpurMGM HospitalWomen molestedyouth thrashedwatch video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.