✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर को जल्द मिलेगा जाम से राहत, स्वर्णरेखा नदी पर बनेगा नया फोरलेन ब्रिज, एनएच-33 से सीधा होगा कनेक्शन

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 12:52:31 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर शहर को जाम की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्वर्णरेखा नदी पर एक नए पुल का निर्माण किया जाएगा, जो सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) से जुड़ेगा. इस पुल के निर्माण से शहर के पूर्वी इलाकों में स्थित औद्योगिक कंपनियों से जुड़े भारी वाहनों को बिना किसी जाम के सीधे शहर से बाहर निकलने में सुविधा मिलेगी.

यह प्रस्तावित पुल भुइयांडीह स्थित बारा घाट पर बनाया जाएगा. कुल 4 किलोमीटर लंबी इस परियोजना में फोरलेन सड़क का भी निर्माण किया जाएगा. पुल और सड़क निर्माण पर लगभग 49 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इसे अगले 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुल निर्माण का कार्य बिना किसी घर को क्षति पहुंचाए पूरा किया जाएगा. उन्होंने विश्वास जताया कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र को जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी.

विधायक पूर्णिमा साहू ने बताया कि इस पुल की योजना पूर्व में भी स्वीकृत हो चुकी थी. उन्होंने कहा कि जब झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास थे, उस समय इस ब्रिज को मंजूरी मिल गई थी. पूर्व विधायक सरयू राय द्वारा भी पहले इसका शिलान्यास किया गया था, लेकिन कुछ तकनीकी और प्रशासनिक बाधाओं के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका. अब सभी अड़चनें दूर कर दी गई हैं और तय समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस पुल के बन जाने से न सिर्फ भारी वाहनों का दबाव शहर की सड़कों से कम होगा, बल्कि आम लोगों को भी यातायात में काफी सुविधा मिलेगी. औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी सुगम होगी.

फिलहाल, पुल निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. उम्मीद जताई जा रही है कि 18 महीने के भीतर यह परियोजना पूरी होने के बाद जमशेदपुर शहर को जाम से बड़ी राहत मिलेगी.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamshedpurjamshedpur newsjamshedpur latestjamshedpur news updatejsr jsr traffic jamjamshedpur traffic routes

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.