✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: बर्मामाइंस के 80 दुकानों को तोड़ने का मिला नोटिस तो दुकानदारों का फूटा गुस्सा, पढ़ें क्या है मांग

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 12:23:14 PM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR): जमशेदपुर प्रशासन इन दिनों अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के मूड में है. जहां बर्मामाइंस स्थित स्टार टॉकीज के पास लगभग 70 से 80 दुकानों को जिला प्रशासन की ओर से तोड़े जाने का नोटिस जारी कर दिया है. वहीं इसके विरोध मे वंहा के सभी दुकानदारों में आक्रोश देखा जा रहा है.दुकानदार अब इसके विरोध में खड़े है.

नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों में गुस्सा

दुकानदारों का कहना है कि यदि उनके दुकानों को तोड़ा गया तो सभी दुकानदार आंदोलन करेंगे. वहीं आज इसको लेकर बीजेपी के नेतृत्व में एक अहम बैठक हुई, जिसमे निर्णय लिया गया कि जबरन दुकानों को तोड़ा जाएगा तो सभी दुकानदार मिलकर उग्र आंदोलन करेंगे, और किसी हाल में दुकानों को तोड़ने नहीं देंगे.

पढ़ें क्या है मांग

बीजेपी नेता राकेश सिंह ने कहा कि यदि जिला प्रशासन जबरन दुकानों को तोड़ेगा तो प्रशासन को उग्र आंदोलन का सामना करना पड़ेगा, उन्होंने कहा कि यदि सड़क चौड़ीकरण मे थोड़ी जगह चाहिए तो सभी दुकानदार थोड़ी थोड़ी अपनी दुकानों को सड़क से पीछे कर लेंगे, यदि पूरा हटाना है तो पहले सभी दुकानों को दूसरे जगह बसाया जाए तब फिर दुकानों को तोड़ा जाए, नहीं तो बीजेपी पार्टी दुकानदारों के साथ खड़ा होकर प्रशासन के साथ आर पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:encroachment campaignencroachment campaign in jamshedpurencroachment in jamshedpurencroachment in burmaminesBurmamines newsBurmamines jamshedpurStar Talkies Burmaminesjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.