✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jamshedpur weather update: झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली राहत

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 6, 2026, 6:22:56 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जिले में सोमवार को मौसम ने दिनभर कई रंग दिखाए. सुबह की शुरुआत हल्की रिमझिम बारिश के साथ हुई, जिससे वातावरण में ठंडक बनी रही और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. हालांकि, यह राहत ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी. सुबह करीब 11 बजे के बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई. दोपहर होते-होते गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया, जिससे लोग उमस और तपिश से परेशान नजर आए. लेकिन शाम होते ही मौसम ने एक बार फिर करवट ली. करीब 5 बजे के बाद आसमान में अचानक घने बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई. बारिश के साथ चली ठंडी हवाओं ने पूरे शहर का मौसम सुहावना बना दिया. दिनभर की गर्मी से बेहाल लोगों को बड़ी राहत मिली. बारिश के बाद सड़कों पर हल्की जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली. बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में बारिश हो रही है.

बारिश से तरबूज और सब्जियों की फसल बर्बाद

लगातार हो रही बारिश ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है. बारिश के कारण तरबूज और अन्य सब्जियों की फसल को बर्बाद हो रही है. इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. रुक रुक कर हो रही बारिश और ज्यादा नुकसानदेह साबित हो रही है. ताजबूज के अलावा नेनुआ, झिंगा और करैला की फसल भी बारिश से बर्बाद हो रही हैं. किसानों का कहना है कि बारिश नहीं थमी तो उन्हें और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. 

9 अप्रैल तक लगातार बारिश की संभावना

मौसम विभाग की मानें तो जमशेदपुर में 9 अप्रैल तक लगातार बारिश की संभावना है. इसके साथ गर्जन वज्रपात के साथ तेज हवा भी चल सकती है. बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. सोमवार शाम 5.30 बजे तक जमशेदपुर 2 एमएम एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई. जबकि अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई. वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

रिपोर्ट : रोहित सिंह 

Tags:Jamshedpur weather update todayJamshedpur weather updateJamshedpur weatherTrending newsViral newsRain in JamshedpurWeatherJamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.