✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Jamshedpur Weather: मूसलाधार बारिश से बदला जमशेदपुर का मौसम, लोगों ने ली राहत की सांस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 15, 2026, 6:17:59 PM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK):जमशेदपुर में दिनभर कड़क धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने लोगों को बड़ी राहत दे दी. शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज हवा के साथ लगभग एक घंटे तक मुसलाधार बारिश हुई. बारिश शुरू होते ही शहर का मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली. तेज हवा चलने की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को काफी आराम महसूस हुआ.

उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था

आपको बता दें कि पिछले दो दिनों से जमशेदपुर में हल्की-फुल्की बारिश हो रही थी, लेकिन उसके बावजूद उमस और गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था. दिनभर चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी. ऐसे में शुक्रवार शाम हुई तेज बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई. कई लोग बारिश का आनंद लेते भी नजर आए.

शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति

हालांकि, एक घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश की वजह से शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई. शहरी इलाकों की सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया, जिससे सड़कें तालाब जैसी नजर आने लगीं. पानी जमा होने की वजह से लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पैदल चलने वाले लोगों को जहां परेशानी हुई, वहीं दूसरी तरफ वाहन चालकों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. कई जगहों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी पड़ गई और लोगों को देर तक जाम में फंसे रहना पड़ा.

Tags:Jamshedpur RainJamshedpur WeatherJharkhand WeatherHeavy RainfallRain In JamshedpurWeather UpdateWaterloggingJamshedpur NewsJharkhand NewsMonsoon UpdateHeavy RainSummer ReliefWeather AlertRain NewsLocal NewsTraffic JamStorm And RainHeat ReliefCity WeatherEvening RainBaarishIndia WeatherRain AlertWeather ChangeWaterlogging In JamshedpurMausam Update

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.