✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर के पोटका में दर्जनों स्कूली बच्चे बाढ़ में फंसे, प्रशासन और स्थनीय लोगों के मदद से किया गया रेस्क्यू

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:43:33 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में कल शाम से रुक रुककर तेज बारिश हो रही है.जिससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं जमशेदपुर से 25 किलोमीटर दूर पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के हरिणा स्थित गुड़रा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे आवासीय विद्यालय लगभग डूब गया है. वहीं छोटे बच्चे जान बचाने के लिए स्कूल की छत पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस द्वारा रेस्क्यू कर बच्चों को बाहर निकाला गया है, साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है.

कई घरों के साथ डूबा आवासीय विद्यालय

आपको बता दें कि कोल्हान के जिलों में बीती रात से रुक रुककर भारी बारिश के कारण पोटका के हरिना- कोवाली गुड़रा नदी का जल स्तर काफ़ी बढ़ गया है,वहीं क्षेत्र में बाढ़ जैसे हो गये है, वहीं नदी के आस पास बसे लोग जहां पानी बढ़ने से घरों में कैद हो गये, तो वही आवासीय विद्यालय भी पूरी तरह पानी में अचानक डूब गया.सभी छोटे बच्चों को आनन फानन में स्कूल के छत में चढ़ना पड़ा.जहाँ बच्चों को रस्सी के सहारे ग्रामीणो और प्रशासन की मदद से बाहर निकाला गया.

लोगों का जीवन हुआ अस्त-व्यस्त

बच्चों को सुरक्षित स्थानों पर रखा गया है, तो वही बाढ़ जैसी स्थिति से वहां के आस पास के लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने कहा कि कल से बारिश लगातार हो रही है. गुड़रा नदी का जलस्तर काफ़ी बढ़ गया है. जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Rain in JamshedpurFlood in JamshedpurPotka newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.