✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : किन्नरों के दो गुटों में हुई हिंसक झड़प, एक घायल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:50:43 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र स्थित तार कंपनी के समीप किन्नर के दो गुटों में हिंसक झड़प का मामला प्रकाश में आया है. जिसमें एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हुई है. फिलहाल घायल किन्नर को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां घायल का इलाज किया जा रहा है. घायल किन्नर का नाम माही किन्नर बताया जा रहा है.

वर्चस्व को लेकर दो गुटों में हुई झड़प

जानकारी देते हुए सहयोगी किन्नरों ने बताया कि धंधे में वर्चस्व को लेकर कुछ युवक किन्नर का वेश धारण कर शहर में गुंडागर्दी करते हैं. पहले वे ट्रेनों में यात्रियों के साथ बदसलूकी किया करते थे. जब वहां से उन्हें खदेड़ दिया गया. तो वे पारंपरिक धंधे यानी शादी-विवाह और छठी-छिल्ला में पहुंच कर लोगों को परेशान कर रहे हैं. जब इसकी जानकारी उन्हें हुई तो, उनके द्वारा इसका विरोध किया गया. इसी बात को लेकर दूसरे गिरोह के सदस्यों ने आज हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि सभी हमलावर लाठी- डंडे और तलवारों से लैस थे.

बताते चले कि जमशेदपुर में किन्नरों के बीच की लड़ाई कोई पहली घटना नहीं है. इस से पहले भी कई बार किन्नर वर्चस्व को लेकर लड़ाई कर चुके हैं. फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है. जल्द ही पुलिस इस मामले की जांच करते हुए कानूनी कार्रवाई करेगी.

Tags:jharkhand newstoday jharkhand newsjharkhand news todayjharkhand breaking newsranchi newsjamsedpur newsjharkhand today newsjamshedpur breaking newsjamshedpur crimelatest newsViolent clash between two groups of eunuchsjamshedpur police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.