☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से युवक का अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका, पढ़ें पूरा मामला

जमशेदपुर:सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से युवक का अज्ञात शव बरामद, हत्या की आशंका, पढ़ें पूरा मामला

जमशेदपुर(JAMSHDPUR): जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है. आपको बताये कि ये पूरा मामला इंदिरा नगर स्थित नदी किनारे का है. शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन शव की स्थिति को देखकर यह अंदाज़ लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या की गई है.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

सुचना मिलाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं शव की पहचान में पुलिस जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि युवक के एक हाथ में टैटू गुदवाया हुआ है. वहीं शव को देखने के लिए सैकड़ो लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसमें पुलिस ने लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की लेकिन लोग उसे पहचान नहीं सके.

शव की पहचान के बाद ही होगा मामले का खुलासा

वहीं लोगों का कहना है कि मृतक इस इलाके का नहीं था, यानी यहां से बाहर का है. वही पुलिस का कहना है कि दो दिनों में स्थानीय थानों में किसी के लापता होने का कोई मामला भी मामला दर्ज नहीं हुआ है. फिलहाल जब तक शव की पहचान नहीं हो जाती है तब तक मामले का खुलासा नहीं होगा.

Published at:02 Dec 2024 12:01 PM (IST)
Tags:crimecrime news jharkhandmurder news jamshedpurSitaramdera police stationSitaramdera policeSitaramderatrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamahedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.