✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JAMSHEDPUR: शहर में हथियारों की खरीद बिक्री करते दो अपराधी गिरफ्तार, चार देसी कट्टा और 9 जिंदा कारतूस बरामद

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:57:54 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सिदगोड़ा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने गोलमुरी आकाशदीप प्लाजा के पीछे से दो अंतरराज्य हथियार सप्लायर ओ को धर दबोचा है. इन लोगों के पास से कुल चार देसी कट्टा 9 जिंदा कारतूस एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. जानकारी के अनुसार अपराधी बिहार से अवैध हथियार लाकर जमशेदपुर में इनकी सप्लाई करने का काम करते थे.

हथियार खरीदने वालों की सूची तैयार

मामले के संबंध में एसएससी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी. बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कुछ अपराधी आकाशदीप प्लाजा के पास हथियार खरीद बिक्री की बात कर रहे हैं. जिसके बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बनाकर छापेमारी की गई. पुलिस को मौके पर देख दोनों ने भागने का प्रयास किया. जिसके बाद पुलिस ने इन्हें दौड़ा कर धर दबोचा. तलाशी के दौरान इनके पास से हथियार बरामद हुए हैं. पुलिस ने  सूचना मिलते ही उन्हें धर दबोचा. उन्होंने यह भी कहा कि हथियार किसे बेचने वाले थे टिकरी पुलिस को जानकारी हो गई है. फिलहाल हथियार खरीदने वाले की सूचना पुलिस ने गुप्त रखा है. इन दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.