☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : मानगो गोलीकांड का हुआ खुलासा, दो लोग हुए गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला

जमशेदपुर : मानगो गोलीकांड का हुआ खुलासा,  दो  लोग हुए गिरफ्तार, जानिए क्या  है मामला

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र मे हुए गोलीकांड मामले का मानगो पुलिस ने 24 घंटो के भीतर ही खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले मे संलिप्त दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. साथ ही हथियार को भी बरामद कर लिया गया है. सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता कर इस बात की जानकारी दी है.

सिटी एसपी विजय शंकर ने बताया कि रिशु सिंह नामक युवक जो फ्लिपकार्ट कंपनी का पार्सल डिलीवरी करता है. वह सहारा सिटी स्थित दीपक चौधरी के घर पार्सल डिलीवरी करने पहुंचा था था. लेकिन दीपक चौधरी ने पार्सल लेने से मना कर दिया था .इसके साथ ही अपने दो साथी भूषण महतो  और अभिषेक मिश्रा के मिलकर रिशु सिंह की पिटाई कर दी. इसके बाद दीपक चौधरी ने पिस्टल से रिशु को मारना चाहा, लेकिन गोली उसी के साथी अभिषेक मिश्रा को लग गई. जैसे ही इसकी भनक दीपक चौधरी और भूषण महतो को लगी दोनों मौके से फरार हो गए.  रिशु भी अपनी जान बचाकर वहां से भागा खड़ा हुआ. इसी मामले में पुलिस ने दोनों अभियुक्त दीपक चौधरी और भूषण महतो को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही घटना मे प्रयुक्त पिस्टल एवं पांच जिन्दा कारतूस को भी जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे जेल भेज दिया गया है.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

Published at: 05 Jun 2023 06:38 PM (IST)
Tags:JamshedpurTwo arrestedin Mangoshooting casearms recovered

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.