✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: पत्नी पर तीन, बेटे पर दो और बेटी पर किया एक वार, बड़े बेटे को देख रो पड़ा आरोपी

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 12, 2026, 5:58:05 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  जमशेदपुर में हुए सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड ने पूरे शहर को झकझोर दिया है. सिदगोड़ा के एग्रिको में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मी रविंद्र सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी, बेटे और गर्भवती बेटी की बेहद निर्ममता से हत्या कर दी. पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों हत्याओं में हथौड़े का इस्तेमाल किया गया. सबसे अधिक क्रूरता पत्नी सरिता सिंह के साथ आरोपी ने की. आरोपी ने घर के किचन में ही पत्नी पर लगातार हमला किया. सरिता के शरीर पर तीन गहरे घाव मिले हैं. एक वार सिर के बाएं हिस्से पर, दूसरा बाएं गाल पर और तीसरा कलाई के पास किया गया. हमले की तीव्रता इतनी थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई. इसके बाद आरोपी ने अपने बेटे रविशेक सिंह को निशाना बनाया. उसके सिर के बाएं हिस्से और ललाट पर दो गहरे चोट के निशान मिले हैं. आरोपी ने बेटे पर दो बार हथौड़े से वार किया. सबसे दर्दनाक घटना गर्भवती बेटी सुप्रिया सिंह के साथ हुई. उसके सिर के बाएं हिस्से पर हथौड़े का एक ही जोरदार वार किया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. 

बड़े बेटे से मिलकर थाने में फूट-फूट कर रोया आरोपी
आरोपी रविंद्र सिंह से मंगलवार सुबह उसके बड़े बेटे अभिषेक ने सिदगोड़ा थाना में मुलाकात की. अभिषेक रायपुर से शहर पहुंचा और सीधे थाने गया. बेटे को सामने देखते ही रविंद्र सिंह भावुक हो उठे और रोने लगे. उन्होंने बेटे से कहा कि वह वहां से चला जाए. मुलाकात के दौरान अभिषेक ने पिता से इस भयावह घटना का कारण पूछा. इस पर रविंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें लंबे समय से परिवार के भविष्य की चिंता सता रही थी. रिटायरमेंट के बाद घर की आर्थिक स्थिति, मकान निर्माण और छोटे बेटे की शादी को लेकर वे लगातार तनाव में थे. यही चिंता धीरे-धीरे उन्हें अवसाद की ओर ले गई. रविंद्र ने बेटे को बताया कि सोमवार सुबह वह करीब पांच बजे ही उठ गए थे और उसी दौरान मानसिक संतुलन खो बैठे और दर्दनाक घटना को अंजाम दिया. 

शवों का हुआ पोस्टमार्टम
सरिता सिंह, पुत्र रविषेक सिंह और पुत्री सुप्रिया सिंह के शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार को हुआ. इसके बाद भुइयांडीह स्थित बर्निंग घाट में शवों का अंतिम संस्कार किया गया. बर्निंग घाट में मृतकों के परिजन भी मौजूद थे. शव जैसे ही बर्निंग घाट पहुंचा परिजन रो पड़े. उनका रोना देख आसपास के लोग सिहर उठे. सभी के चेहरे पर बस एक ही सवाल था कि आखिर एक पिता ने ऐसा खौफनाक कम क्यों उठाया. वही बर्निंग घाट में रविंद्र सिंह के बड़े बेटे और बड़ी बेटी के बीच विवाद भी देखने मिला.इस दौरान हंगामा हुआ.

आरोपी पर केस दर्ज
तिहरे हत्याकांड के मामले में आरोपी के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है. सोमवार की सुबह आरोपी ने अपनी पत्नी, छोटे बेटे और गर्भवती बेटी की हत्या कर दी थी. फिर उसने खुद ही कॉल कर पुलिस को बुलाया. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी घर में ही मौजूद था. हत्या करने के बाद आरोपी ने भी आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन वह विफल रहा.

 

Tags:JamshedpurJamshedpur triple murderSidgoda.Jamshedpur newsJharkhand newsViral newsBreaking newsTaranagarSteel cityNews Jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.