✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर: हथौड़े और टांगी से पत्नी, पुत्र और बेटी को मारा, जानिए घटना की पूरी कहानी

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 11, 2026, 1:40:18 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी ने अपनी पत्नी, पुत्र और बेटी की निर्मम हत्या किस कारण की इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है. अपनी पत्नी सरिता सिंह को क्वार्टर के किचन में मारा. जबकि पुत्र रवि कुमार को बाहर के कमरे में मौत का घाट उतारा. वही, गर्भवती बेटी सुप्रिया को दूसरे कमरे में मारा. पुलिस आशंका जाता रही है कि पुत्र और पुत्री को सोने के क्रम में आरोपी रविन्द्र सिंह ने मारा. जबकि पत्नी को उसवक़्त मारा जब वह किचेन में थी. पुलिस की टीम क्वार्टर के भीतर पूरी जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है. जिस क्वार्टर में यह घटना हुई उस क्वार्टर के बाहर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुटी है. मृतकों के परिजनों से भी पुलिस क्वार्टर के भीतर ही पूछताछ कर रही है. जबकि आरोपी भी क्वार्टर में ही मौजूद है. पारिवारिक विवाद में पुलिस हत्या करने की आशंका जाता रही है. एएसपी ऋषभ त्रिवेदी समेत पुलिस का कई अधिकारी मामले की जांच कर रहे है.
 
तीनों के सिर पर किया वार

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि तीनों की हत्या सर पर प्रहार कर की गई. तीनों के सिर पर गंभीर चोट है. घटनास्थल से एक हथोड़ा और एक टांगी मिला है. पुत्र और पुत्री का शव पलंग पर था तो पत्नी का शव किचन में फर्श पर पड़ा था. पुलिस को शक है कि तीनों के सिर पर हथौड़े से वार किया गया है. जानकारी को की सिदगोड़ा के एग्रिको रोड नंबर 2 स्थित क्वार्टर संख्या एल5-13 में सोमवार को तीनों शव मिले. 

एक बेटा और बेटी दिल्ली में रहता है
आरोपी रविन्द्र सिंह के चार बच्चे है. एक बेटा और एक बेटी दिल्ली में रहते है. दूसरी बेटी की भी शादी हो चुकी है. दिल्ली से दूसरी बेटी ने ही पड़ोसियों को फोन कर बताया कि पिता और घर के लोग फोन नहीं उठा रहे है. पड़ोसी जब घर गए तो रवींद्र सिंह ने पड़ोसियों को भी भगा दिया. किसी तरह पड़ोसी पीछे का दरवाजा फांद क्वार्टर में घुसे और शव देखा. रवींद्र सिंह भी घायल अवस्था में मिले. 

आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं

घटना की जांच करने के बाद एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने कहा कि पूछताछ में घटना का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही. आरोपी का कहना है कि मेरी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. आरोपी ने घटना का स्पष्ट कारण नहीं बताया है. एएसपी ने बताया कि हत्या में हथौड़ा और कुल्हाड़ी का इस्तेमाल हुआ है. सुबह 6 बजे इस घटना को अंजाम दिया गया है. रिश्तेदारों ने भी कोई विवाद नहीं बताया है. पूरी जांच के एंड हत्या का स्पष्ट कारण पता चलेगा. आरोपी ने अपना मोबाइल भी जांच के लिए नहीं दिया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

 

Tags:JamshedpurJamshedpur newsJamshedpur triple murderJharkhand newsJharkhandTatanagarViral newsBreaking newsKolhanCrime news Jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.