✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना पड़ गया भारी, चालान को लेकर मचा बवाल

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:06:42 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को मजदूरों से पंगा लेना भारी पड़ गया है. बुधवार को रोजगार पर निकले मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को परसुडीह चेक पोस्ट पर ट्रैफिक पुलिस ने रोक दिया और कागजात की मांग की. कागजात नहीं दिखाने पर चालक के साथ मारपीट भी की गईं, जिससे मजदूर आक्रोषित हो उठे और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. मजदूरों का आरोप है कि कागजात को लेकर आए दिन ट्रैफिक पुलिस आम लोगों को परेशान करती है. किसी भी वाहन से जब वह रोजगार के लिए शहर की ओर आते हैं तो ओवरलोड का हवाला देकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चालक को पकड़ लिया जाता है और उनसे जुर्माना वसूला जाता है. इससे हर दिन उनका काम छूट जाता है. बताया दें कि सभी मजदूर चांडिल से जमशेदपुर के बावनगोड़ा जा रहे थे.

इधर मजदूरों ने साफ कर दिया कि जब तक उनकी हाजिरी नहीं मिलेगी तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा. उधर जब पुलिस से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो कैमरे के सामने आने से बचते रहे. काफी देर समझाने पर मजदूरों का गुस्सा शांत हुआ, और जाम को खाली करवाया गया है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamshedpurjamshedpur newsjamshedpur latest newsjamshedpur traffic policetraffic policetraffic police jamshedpurlabourmazdoormazdoor peotestsadak jaam

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.