✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस की खुली पोल, हेलमेट पहने शख्स को रोकर की जबरन वसूली, देखें वायरल वीडियो

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 4:55:08 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):पुलिस प्रशासन की ओर से लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरुक किया जाता है, ताकि सड़क हादसों में लोगों की जान बच सके.इसके लिए प्रशासन की ओर सख्ती भी बरती जाती है, चालान काटा जाता है, ताकि इसके डर से लोग कम से कम हेलमेट पहनने की आदत डाले, जिससे काफी बदलाव भी आता है, लेकिन रुकिये यदि आप जमशेदपुर में रहते है, तो हेलमेट पहनने से काम नहीं चलेगा, यहां ट्रैफिक पुलिस को बिना चढ़वा चढ़ाये यदि आप सड़क पर चलेंगे, तो चाहे आप हेलमेट ही क्यों ना पहने रहे, आपको रोका जायेगा.ऐसा हम नहीं कह रहे है, ऐसा ये वायरल हो रहा वीडियो कह रहा है.

हेलमेट पहने शख्स को रोकर की जबरन वसूली

दरअसल जमशेदपुर में इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.जिसमे ट्रैफिक चैकिंग के नाम पर वसूली की जा रही है, वीडियों में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि युवक ने हेलमेट पहना हुआ तब भी जबरन उसको रोकर पैसे छीने जा रहे है. युवक का कहना है कि वो अपनी मां को अस्पताल पहुंचा कर वापस आ रहा है, हेलमेट पहना हुआ है, तब भी ट्रैफिक पुलिस की ओर से उसे जबरन रोका गया, और हेलमेट छीनकर उससे पैसे वसूलने का काम किया जा रहा है.ये वीडियो सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के 28 नंबर रोड के पास की है.

ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ लोगों में आक्रोश

वहीं वीडियो वायरल होते ही ट्रैफिक पुलिस के खिलाफ शहर के लोगों में आक्रोश है. दरअसल जिस युवक के साथ जबरन वसूली की जा रही है, वो बीजेपी एसटी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष के छोटा भाई है.वहीं इसके बाद बीजेपी के नेता बबुआ सिंह ने भी ट्रैफिक पुलिस और झारखंड सरकार पर सवाल खड़ा कर दिया है, उनका कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग लोगों की सुरक्षा के लिए की जाती है, लेकिन झारखंड में ये वसूली का खेल बन चुका है. बीजेपी ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ अब कड़ा आंदोलन करेगी. उनका साफ कहना है कि राज्य सरकार के इशारे पर ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक के नाम पर लोगों से पैसा वसूल रही है.

Tags:viral video jamshedpurJamshedpur traffic policeviral video of Jamshedpur traffic policetrending newsviral newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.