✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवान जी टाटा की 185वीं जयंती आज, टाटा समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने दी श्रद्धांजलि, पढ़ें क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 11:17:01 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर टाटा समूह आज अपने संस्थापक की 185वीं जयंती मना रहा है. जमशेदपुर में टाटा स्टील परिसर में रविवार को आयोजित जेएन टाटा के जयंती समारोह में समूह के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के साथ टाटा स्टील के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ टीवी नरेंद्र समूह के सभी अधिकारियों, यूनियन के अधिकारियों और सभी विभागों की ओर से टाटा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया. इस दौरान सभी विभागों की ओर से निकाली गई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही है, झांकियों को देख कर उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गए.

हम मजबूती के साथ वैश्विक बाजार में बने हुए हैं- एन चंद्रशेखरन

वहीं इसके बाद परंपरा के अनुसार चेयरमैन ने बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क स्थित टाटा जी के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया, और शहर वासियों को संबोधित किया. अपने संबोधन में टाटा समूह के चेयरपर्सन  एन चंद्रशेखरन ने शहर वासियों एवं कर्मचारियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने बताया कि आज का दिन टाटा समूह के लिए प्रेरणादायक और मार्मिक दिन होता है. आज हम अपने संस्थापक के सपनों को साकार करने और वैश्विक चुनौतियों के बीच अपने को स्थापित करने का संकल्प लेते हैं. उन्होंने अपने सम्बोधन में यूएस और चाइना से मिल रहे चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि हम मजबूती के साथ वैश्विक बाजार में बने हुए हैं इसके पीछे हमारी गुणवत्ता और प्रतिबद्धता है. 

स्टील उत्पादन के साथ समूह एनर्जी की तरफ व्यवसाय को फोकस कर रही हैं- एन चंद्रशेखरन


वहीं आगे एन चंद्रशेखरन ने कहा कि स्टील उत्पादन समूह का बेसिक व्यवसाय है, लेकिन धीरे- धीरे अब समूह सेमीकंडक्टर और खासकर ऊर्जा के क्षेत्र में कदम तेजी से बढ़ा रही है. इसमे चुनौतियों के साथ पर्याप्त अवसर है. स्टील उत्पादन के साथ समूह तेजी से एनर्जी की तरफ व्यवसाय को फोकस कर रही हैं.स्टील उत्पादन में कार्बन उत्सर्जन होता है, ग्रीन एनर्जी के जरिए इसमें कमी लाने का प्रयास किया जा रहा है. यह एक वैश्विक चुनौती है, लेकिन हम अपने इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रतिबद्धता से इसे हासिल करने में लगे हैं. समूह वर्तमान में 22 मिलियन टन स्टील उत्पादन कर रहा है. जल्दी ही 30 मिलियन टन स्टील उत्पादन शुरू होगा. साथ ही अगले 10 वर्षों के भीतर समूह ने 40 मिलियन टन स्टील उत्पादन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. इसके लिए ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से काम चल रहा है जिससे कार्बन उत्सर्जन कम से कम हो. 

वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए समूह ने  बदलाव का निर्णय लिया है- एन चंद्रशेखरन

एन चंद्रशेखरन ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए समूह ने अपने व्यवसाय में बदलाव करने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि सभी योजनाओं के पायलट प्रोजेक्ट की तैयारी हो चुकी है. आने वाले समय में इसके परिणाम सामने आएंगे.जमशेदपुर टाटा समूह का मंदिर है. यहां हम अपने संस्थापक की पूजा करने आते हैं और यहीं से वैश्विक चुनौतियों का मुकाबला करने का प्रण लेकर जाते हैं. इसमें शहरवासियों का हमें प्यार मिलता है. उन्होंने शहरवासियों के प्रति आभार जताया है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:185th birth anniversary of Tata Steel founderTata Steel founder Jamsetji Nasrwanji TataJamsetji Nasrwanji TataTata Steel185th birth anniversary of Tata Steel founder Jamsetji Nasrwanji TataTata GroupTata Group ChairmanTata Group Chairman N ChandrasekaranChairman N Chandrasekaran paid tributeJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.