✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जाम और हंगामे पर लगेगा ब्रेक, जमशेदपुर में आएंगी हाईटेक ट्रैफिक बाइक

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 10, 2026, 12:15:44 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में ट्रैफिक व्यवस्था को स्मार्ट और तेज बनाने की तैयारी की जा रही है. शहर में बढ़ते जाम, सड़क पर हंगामेबाजी और ट्रैफिक नियमों की लगातार अनदेखी के बीच ट्रैफिक पुलिस अब हाईटेक मॉडल पर काम करने की तैयारी हो रही है.इसके लिए ट्रैफिक विभाग ने 10 क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) बाइक यूनिट का प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा है. मंजूरी मिलते ही ये टीमें शहर की सड़कों पर एक्टिव मोड में नजर आएंगी. नई व्यवस्था के तहत हर QRT बाइक पर दो जवान तैनात रहेंगे. ये टीमें शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगातार पेट्रोलिंग करेंगी. जहां भी जाम, सड़क विवाद, दुर्घटना या हंगामे जैसी स्थिति बनेगी, वहां तुरंत पहुंचकर कार्रवाई करेंगी. बाइक यूनिट होने से ट्रैफिक पुलिस भीड़भाड़ वाले इलाकों में तेजी से मूव कर सकेगी. 

हाईटेक कैमरे भी होंगे
इस पूरी योजना का सबसे बड़ा आकर्षण हाईटेक कैमरे होंगे. हर बाइक पर आधुनिक कैमरा लगाया जाएगा, जो लाइव रिकॉर्डिंग करेगा. सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहन चालक, जाम लगाने वाले या उपद्रव करने वाले लोग सीधे कैमरे में कैद होंगे. कैमरे में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ फोटो कैप्चर और डिजिटल मॉनिटरिंग की सुविधा भी रहेगी, जिससे बाद में कार्रवाई करना आसान होगा. ट्रैफिक अधिकारियों का मानना है कि इससे शहर में ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम और मजबूत होगा. अभी कई बार बड़े वाहनों के कारण पुलिस को घटनास्थल तक पहुंचने में देरी होती है, लेकिन बाइक QRT के जरिए मिनटों में रिस्पॉन्स दिया जा सकेगा. खासकर उन इलाकों में इसका ज्यादा असर दिखेगा जहां रोजाना जाम और सड़क पर अव्यवस्था की शिकायत मिलती है. 

10 हाईटेक बाइक यूनिट का प्रस्ताव भेजा है
जमशेदपुर के ट्रैफिक डीएसपी श्रीनीरज के अनुसार  10 हाईटेक बाइक यूनिट का प्रस्ताव बनकर भेजा गया है. प्रत्येक बाइक पर दो जवान तैनात रहेंगे और सभी बाइक हाईटेक कैमरों से लैस होंगी. ये टीमें लगातार शहर में भ्रमण कर ट्रैफिक व्यवस्था और कानून व्यवस्था दोनों पर नजर रखेंगी. जानकारी हो कि शहर में लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक दबाव के लेकर ट्रैफिक पुलिस की यह पहल काफी अहम मानी जा रही है. माना जा रहा है कि QRT बाइक यूनिट शुरू होने के बाद सड़क पर उपद्रव और ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी, जिससे लोगों में नियमों को लेकर डर भी बढ़ेगा.

कई जगहों पर लगता है जाम
शहर के कई इलाकों के लोग जाम की समस्या झेल रहे है. मानगो, साकची, करनडीह समेत कई इलाकों में अक्सर जम लगता है. मानगो जाम का सबसे अधिक दंश झेल रहा है. करनडीह में भी हर रोज जाम लगता है. अब ये सुविधाएं होने से लोग जाम से कुछ हद तक राहत मिलने की संभावना जता रहे है. 

 

 

 

Tags:JamshedpurJamshedpur traficJamshedpur newsJharkhand newsJharkhandCrime newsTatanagarSteel cityViral newsNews viralBreaking news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.