✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : आइसक्रीम फैक्ट्री मालिक के घर पर फायरिंग मामले में तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, पुराने विवाद में चलाई थी गोली

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 18, 2026, 1:25:27 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : गोविंदपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रकाशनगर आइसक्रीम फैक्ट्री के मालिक नवीन कुमार सिंह के घर 18 नवंबर को हुई गोलीबारी मामले में पुलिस ने तीन हिस्ट्रीशीटर अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस द्वारा गिरफ्तार अपराधियों में रोहित लोहार उर्फ ​​भगवान बाबा, गौरव गोस्वामी और अमन कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल और एक यामाहा मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

घटना की जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि मामले की जांच के लिए सिटी एसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी की टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार और मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई है. तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पूछताछ के बाद इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. उन्होंने बताया कि तीनों हिस्ट्रीशीटर अपराधी हैं और कई मामलों में जेल जा चुके हैं. साथ ही कई थानों में इनके खिलाफ मामले दर्ज हैं, फिलहाल पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट-रंजीत

 

 

Tags:crime newsjamshedpur newsjamshedpur crime newsbihar crime newsjharkhand newshindi newslatest newsjamshedpur crimejamshedpur news todayjamshedpur latest newsbihar jharkhand newsjamshedpurcrimebihar newsbreaking newspatna crime newsjharkhand news livejamshedpur crime patroltop newsup crime newsjamshedpur crimescrime news in jamshedpurnewsjamshedpur today newscrimes in jamshedpurThree history-sheetersice-cream factory ownerfired in an old dispute

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.