✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: दो अलग-अलग कांड में शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की खोज जारी

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:07:08 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक साथ हत्या और लूट के मामलों का खुलासा किया है. पुलिस ने जहां दो दिन पहले हुए हत्या में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं लूट में शामिल एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. जबकि लूट में शामिल एक की खोज जारी है. सोमवार को एसएसपी प्रभात कुमार ने प्रेस वार्ता कर मामले की जानकारी दी.  

मामले की डिटेल्स

एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि दो दिन पहले परसुडीह के घाघीडीह जेल के पास पत्थर से कुच कर एक की हत्या कर दी गई थी. जिसका उद्भेदन करते हुए परसुडीह पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं दोनों के हत्या की बात को कबूला भी है. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही हत्या कांड का खुलासा कर दिया. दूसरी घटना परसुडीह का है. जंहा एक व्यक्ति को सराब पिला कर उसकी कार लूट ली गयी थी. परसुडीह पुलिस ने इस मामले का भी खुलासा किया है. इस मामले में दो आरोपियों में से पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है. एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस को एक अन्य आरोपी की तलाश है. कार लूट में दो लोग शामिल थे जिसमें एक की  गिरफ्तारी की गई है, एक फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा,जमशेदपुर

 

Tags:Three accused involved in two different cases arrested in jamshedpurjamshedpur crime ratejamshedpur latest newsjharkhand top newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.