✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित होगी झारखंड की ये बेटी, परिवार सहित रेलवे विभाग में देखी जा रही है खुशी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 2:48:56 AM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR):जमशेदपुर के लिए बहुत की गर्व की बात है कि टाटा नगर रेलवे की सहायक लोको पायलट ऋतिका तिर्की को राष्ट्रपति भवन से सम्मानित करने का न्योता मिला है. जिससे टाटा नगर रेलवे विभाग में खुशी की लहर देखने को मिल रही है. टाटा नगर के एआरएम ने भी इसको लेकर खुशी जताई है, और कहा है कि महिला स्टाफ को सम्मान मिलना पूरे विभाग के लिए गर्व की बात है,उन्होंने कहा कि जैसे ही पता चला कि टाटा नगर की सहायक लोको पायलट ऋतिका को राष्ट्रपति भवन से सम्मानित करने को लेकर एक पत्र आया है, उसके बाद से ही सभी रेलवे कर्मियों मे खुशी की लहर है.

पढ़ें क्यों मिला है सम्मान

 एआरएम ने कहा कि राष्ट्रपति के हाथों ऋतिका को जो सम्मान देने का निश्चय किया गया है, ऋतिका उसकी हकदार भी है,ऋतिका पहली ट्रायवल महिला है जो प्रधानमंत्री द्वारा ऑन लाइन उद्घाटन करने के पश्चात वन्देभारत ट्रेन को लेकर टाटा से पटना तक का सफर पूरी की थी, उन्होंने इस सम्मान के लिए ऋतिका को बधाई दी है.

पढ़ें इस पर ऋतिका ने क्या कहा

 वहीं ऋतिका ने कहा कि ज़ब उसे राष्ट्रपति भवन से पत्र मिला तब से ही घर और रेलवे विभाग में उत्साह का माहौल है, उन्होंने कहा कि सबसे अधिक खुशी मुझे है कि एक महिला राष्ट्रपति के हाथों मुझे सम्मानित किया जाएगा, इस सम्मान को लेकर तिर्की काफी खुश दिख रहीं है,उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार दिल्ली जा कर वह भी राष्ट्रपति के हाथों सम्मान पाने का मौका मिला है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:tata nagar railway stationtata railway stationtata nagar railway station jamshedpurARM of tata nagar railway stationpresident of indiapresident of india dropadi murmuassistent loco pailet of tata staiontrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.