✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : टाटा संस के चेयरमैन चंद्रशेखरन ने शनिवार को जुबिली पार्क में लाइटिंग का किया उद्घाटन, कल है संस्थापक दिवस 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 9:19:30 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर टाटा स्टील के संस्थापक जमशेदजी नसरवान जी टाटा की जयंती 3र्ड मार्च को मनाया जाता है. जिसको लेकर इस बार पूरे शहर को वोधुत सज्जा से सजाया गया है, आज 2 मार्च को बिस्टुपुर स्थित जुबली पार्क में विधुत सज्जा का उद्घाटन टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने किया. संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क की सजावट का उदघाटन शनिवार शाम को किया गया. 

पूरे शहर को सजाया गया दुल्हन की तरह 

बता दें कि इस बार शहर में पार्क ही नहीं बल्की पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया है. एन चन्द्रशेखरन के साथ टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन, रूचि नरेन्द्रन, वीपी (कारपोरेट सर्विसेस) चाणक्य चौधरी और जुस्को के एमडी  ऋतुराज सिन्हा ने जुबिली पार्क स्थित जेएन टाटा की मूर्ति पर पुष्पांजलि भेंट कर संस्थापक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. 

शहर वासियों को टाटा संस के अध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं 

इस समारोह में टाटा ग्रुप के चेयरमैन द्वारा लाइटिंग के उदघाटन के साथ ही पार्क समेत पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी में जगमगा गया. वही इस अवसर पर टाटा संस के अध्यक्ष और एन चंद्रशेखरन ने कहा संस्थापक की स्थापना दिवस पूर्व संध्या पर वे काफी एक्साइटिंग हुए और कहा कि  टाटा स्टील अच्छा प्रोग्रेस कर रही है. वहीं उन्होंने कंपनी के एम्प्लॉय के साथ-साथ शहर वासियों को संस्थापक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी.इधर हर कोई इस मनमोहक छटा को अपने कैमरे में कैद कर लेना चाहता था. पार्क में नृत्य करते और झूमते फव्वारे और पेड़ों पर लकटते कृत्रिम जुगनू किसी परिलोक सा दृश्य उपस्थित लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा. 5 मार्च तक चलने वाली इस सजावट के चलते जुबिली पार्क तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. जिसे 3 मार्च लोगों के  लिए खोल दिया जाएगा. इस साल कंपनी ने शहर के महत्वपूर्ण धरोहरों के साथ ही चौक- चौराहों को सजाया है ताकि शहरवासी विद्युत सज्जा का आनंद ले सके, इस मनमोहक दृश्य को देख सभी उपस्थित लोगों ने यह लम्हा अपने कैमरे में कैद करते नजर आए.

रिपोर्ट. रंजीत ओझा 

Tags:jamshedpurjamshedpur foundation day 2022jamshedpur foundation dayfoundation day jamshedpurfoundation day jamshedpur vlogjamshedpur foundation day jublee park 20223rd march foundation day jamshedpur 2022jamshedpur foundation day drone shotsdrone shots of jamshedpur foundation dayjamshedpur founder's day 2023jamshedpur 3rd march 20233rd march jamshedpurfoundation dayjubilee park jamshedpur3rd march 2023 founder day jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.