☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:यूजी की बैक लॉक परीक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, मांगे पूरी नहीं होने पर सत्याग्रह आंदोलन की दी चेतावानी 

जमशेदपुर:यूजी की बैक लॉक परीक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, मांगे पूरी नहीं होने पर सत्याग्रह आंदोलन की दी चेतावानी 

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी महासंघ द्वारा कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित होने वाले 35 कॉलेज के बैक लॉक परीक्षा आगामी 15 दिसंबर के भीतर आयोजित किये जाने की मांग को लेकर एक प्रदर्शन रैली जमशेदपुर साकची में निकाली गई.

परीक्षा नहीं होने से पांच हजार से अधिक छात्र प्रभावित है

 आपको बता दें कि इसके तहत सत्र 2020-23 एवं 2021-24 सत्र के सेमेस्टर एक से लेकर छह तक के पांच हजार से अधिक छात्र प्रभावित है और इनकी परीक्षा नहीं लेकर इन्हें प्रोमोट कर दिया गया है, जिससे तमाम छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है. ये तमाम छात्र युजी के हैँ.इन्होने साकची के नेताजी सुभाष मैदान से यह रैली निकाली जो जिला मुख्यालय तक पहुंची और जिले के उपायुक्त के माध्यम से झारखण्ड के महामहिम राज्यपाल को एक मांग पत्र भेजा गया है.

15 दिसंबर तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई तो सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा

वही इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि अगर इनकी मांगो के अनुसार 15 दिसंबर तक परीक्षा आयोजित नहीं की गई तब इनके द्वारा विश्वविद्यालय के भीतर सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया जाएगा. साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Published at:30 Nov 2024 02:51 PM (IST)
Tags:Kolhan universityAll india student federationProtest against back examTrending newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamahedpurJamshedpur newsJamahedpur news today
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.