✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में छात्रों का भविष्य अधर में: एकलव्य मॉडल आवसीय स्कूल में एडमिशन के 1 साल बाद भी नहीं शुरू हुई पढ़ाई

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 4:29:36 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर एकलव्य मॉडल आवसीय विद्यालय में चयनित सैकड़ों छात्र छात्राओं का भविष्य अधर मे लटक गया है, जिसको लेकर एक बार फिर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा. एक बार फिर सभी ग्रामीण छात्रों ने डीसी कार्यालय पर प्रदर्शन किया है. दरअसल छात्रों का कहना है की छात्र-छात्राओं को एकलव्य विद्यालय में एडमिशन होने के बावजूद, अब तक एक बार भी स्कूल में नहीं बुलाया गया है. ऐसे में बच्चों के एडमिशन को 1 साल से ऊपर हो गए, लेकिन उसके बाद भी स्कूल इन्हें नहीं बुला रहा है.

ऐसे में सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधेरे में हैं पर किसी को इनकी चिंता नहीं है. वहीं आज सभी शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहें पर इन छात्रों की मांगे जल्द पूरी नहीं हुई तो यह अपने आंदोलन को उग्र करेंगे. बताते चले कि आज से कुछ दिन पहले भी छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया था. उस वक़्त इन्हें आश्वासन दिया गया था कि 15 सितंबर तक इनकी पढ़ाई शुरू हो जाएगी लेकिन अब ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamshedpur newslatest newsjamshedpur news breakingviral newstrending newsjamshedpur latest newsjamshedpur ki badi khabareklavya model schooleklavya model school jamshedpureklavya model school jamshedpur protest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.