✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:शहर की सुरक्षा को लेकर एसएसपी किशोर कौशल सख्त, कोर्ट परिसर के साथ कई इलाकों का लिया जायजा, पढ़ें लोगों से क्या अपील की  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:35:04 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर शहर में आपराधिक घटनाओं को देखते हुए जिला एसएसपी किशोर कौशल ने सड़कों पर उतर कर शहर की सुरक्षा को लेकर काम शुरू कर दिया है. आज एसएसपी किशोर कौशल ने सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित कोर्ट परिसर के सुरक्षा का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके साथ सिटी एसपी मुकेश लुनायत, सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता, सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे.

कोर्ट परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की

 वहीं इस क्रम में एसएसपी ने पूरे कोर्ट परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया, कोर्ट में जाने वाले सभी गेटों के रास्ते के साथ साथ कोर्ट परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की.  वहीं साथ ही एसएसपी और तमाम पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों से पुलिस और स्थानीय लोगों से समन्वय स्थापित करने के लिए भुइयांडीह के छाया नगर, पलंग मार्केट, और इलाके में पड़ने वाले बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया.

एसएसपी चाहते हैं  कि आम लोग और पुलिस के बीच दोस्ताना सम्बन्ध स्थापित हो

आपको बताये कि एसएसपी चाहते है कि आम लोग और पुलिस के बीच दोस्ताना सम्बन्ध स्थापित हो, ताकि आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाया जा सके. एसएसपी किशोर कौशल ने जहां बस्ती इलाकों में आम लोगों से बातचीत की. बस्ती के लोगों को उन्होंने समझाया कि पुलिस और पब्लिक एक हो जाये, तो शहर से अपराधियों को आसानी से पकड़ा जा सकेगा और आपराधिक घटनाओं पर भी लगाम लगाया जा सकेगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:SSP Kishore KaushalSSP Kishore Kaushal jamshedpurSSP Kishore Kaushal newsSSP Kishore Kaushal news todaySSP jamshedpurKishore KaushalSSP Kishore Kaushal is strict regarding the securitysecurity of the jamshedpurtook stock of many areas alongappealed to the peoplejamshedpur policejamsjedpur police newsjamsjedpur police teamJamshedpur newsJamshedpur news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.