✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: घाटशिला में शुरू हुआ विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण, पढ़ें डीसी ने क्या जानकारी दी 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:03:58 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर घाटशिला (अजजा) विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण का काम शुरू हो गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि 2 सितंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई है. दावे और आपत्तियां 2 से 17 सितंबर तक ली जाएंगी तथा निपटारा 25 सितंबर तक होगा. अंतिम मतदाता सूची 29 सितंबर 2025 को प्रकाशित की जाएगी.

निर्वाचन विभाग ने 12 नए मतदान केंद्र गठित किए है

घाटशिला क्षेत्र में कुल 2,51,367 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमे 1,23,314 पुरुष, 1,28,050 महिला और 3 तृतीय लिंग मतदाता शामिल है. साथ ही 2,648 दिव्यांग और 636 वरिष्ठ मतदाता भी दर्ज है. निर्वाचन विभाग ने 12 नए मतदान केंद्र गठित किए हैं ताकि मतदाताओं को सुविधा मिल सके.

voters.eci.gov.in पर कर सकते है आवेदन

मतदाता प्रपत्र-6, 6A, 7 और 8 के जरिए आवेदन कर सकते हैं. आवेदन बीएलओ, एईआरओ, ईआरओ को निःशुल्क दिया जा सकता है या ऑनलाइन voters.eci.gov.in और वोटर हेल्पलाइन ऐप से किया जा सकता है. जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर 1950 जारी किया गया है. ताकि किसी को किसी प्रकार से परेशानी ना हो सके, क्षेत्र के सभी लोग अपना मतदान कर सके.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:by election in ghatshilaghatshila newselection news 2024ghatsila byelectionjharkhand election newsghatshila latest newsghatsila vidhan sabha election result 2024ghatsila assembly constituency election result 2024ghatshilalok sabha electionloksabha electionlok sabha election datesstates electionghatshila updateelectionsghatshila vidhansabhalok sabha election 2024babulal soren ghatshilaelection 2024ghatshila assemblyjharkhand electionbabulal soren in ghatshilaTrending newsViral newsJharkhandJamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.