✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:सोनारी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सूरज प्रमाणिक हत्याकांड का किया खुलासा, मामले में तीन को हथियार के साथ दबोचा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 7:39:01 AM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR):जमशेदपुर की सोनारी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां पुलिस ने सूरज प्रमाणिक हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. हत्याकांड मे पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एक देशी पिस्टल, तीन जिन्दा कारतूस और दो बाइक भी बरामद किया गया है. सभी अपराधियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

पढ़ें क्या है पूरा मामला

आपको बताये कि कल सोनारी थाना क्षेत्र के कारमेल स्कूल के पीछे मैदान में गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई थी, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.जानकारी के मुताबिक सूरज 10 साल पहले सोनारी इलाका छोड़ कर परसुडीह इलाके में रहने लगा था. क्षेत्र में गैंगवार की वजह से उसने इलाका छोड़ दिया था, कुछ दिनों से वह फिर सोनारी इलाके में आने जाने लगा था.कल वह अपना ऑटो स्कूल के पीछे मैदान में खड़ा कर उस पर बैठा हुआ था. उसी समय अपराधी वहां पहुंचे और सूरज पर गोली चला दिया,जिसके बाद सूरज वहाँ से भागने लगा, अपराधियों ने सूरज को दौड़ा कर गोली मार दी.जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई थी, जिसके बाद वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस हत्या मे शामिल तीन लोगों को देर रात डोबो के पास दुमोहानी ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया, इन लोगों से सूरज की पहले से दुश्मनी थी, जिसका बदला लेते हुए तीनों ने सूरज की हत्या की. एसएसपी ने बताया कि इन तीनों पर पहले भी सूरज के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसके बाद उस समय इन पर केवल मारपीट का मामला दर्ज हुआ था, कल मौका मिलते ही तीनों ने सूरज की गोली मार कर हत्या कर दी.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:murdermurder in jharkhandmurder in jamshedpurmurder in sonarisonari murder casesuraj pramanik murder casesuraj pramanik murder case jamshedpursuraj pramanik murdercrime news jamshedpurtrending newsjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.