✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: पुलिस ने 14 लाख के चोरी का गहना किया बरामद, एक महिला समेत चार गिरफ्तार

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 10:47:32 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर की सीतारामडेरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस टीम ने 14 लाख रुपये मूल्य के चोरी हुए सोने के गहनों को बरामद करते हुए एक महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के अनुसार, चोरी में शामिल सभी गहने भी बरामद कर लिए गए हैं.

7 दिसंबर को हुई थी बड़ी चोरी

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 दिसंबर को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई थी. मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर-II के नेतृत्व में थाना प्रभारी और अन्य अधिकारियों की टीम गठित की गई. इसके बाद जांच शुरू की गई.

CCTV से खुला सुराग, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जांच के दौरान CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने पहले एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पूछताछ में उसने अपने दो अन्य साथियों और एक महिला का नाम बताया. महिला की गिरफ्तारी के बाद पता चला कि चोरी किया गया सोना आदित्यपुर में बेचा गया था.

इसके आधार पर पुलिस टीम ने आदित्यपुर में छापेमारी की और सभी गहनों को बरामद कर लिया. साथ ही चोरी के गहने खरीदने वाले को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

पहला आरोपी है मास्टरमाइंड

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार पहला आरोपी ही इस चोरी का मास्टरमाइंड है. वह पहले भी जेल जा चुका है. फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jharkhndjharkhand laest newsjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news updatejamshedpur latest newsCrime news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.