✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : देखते ही देखते राख हो गई दुकानें, भारी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:46:10 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के मानगो हिल व्यू कॉलोनी के न्यू सुमन होटल के पास बिजली की तार के टूट के गिरने से करीब चार झोपड़ीनुमा दुकान में आग लग गई. बताया जा रहा है कि बिजली की तार शार्ट सर्किट होने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ है.

लाखों का हुआ नुकसान

आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची. जिसके बाद भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मगर, तब तक इस आग से सभी दुकानें जलकर राख हो हो चुकी थी और उसमें रखें कई कीमती सामान के साथ आलू प्याज़, हरी सब्जी, फल, फूल और अन्य चीजें जलकर राख़ हो गई. इससे दुकानदारों को लाखों का नुकसान हुआ है. बताया जा रहा है कि अगर यह हादसा दिन में होता तो इससे भी बड़ा नुकसान हो सकता था. घटना सुबह तकरीबन 3 बजे के पास घटी है, जिस कारण सभी दुकानदार दुकान बंद कर अपने घर मे चले गये थे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर  

Tags:Jamshedpur ShopsJamshedpurFIRE BROKE IN MANGOJAMSHEDPUR NEWSFIRE BRIGADEJHARKHAND NEWSJHARKHANDNEWS

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.