✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:सिदगोड़ा के श्रीराम मंदिर के चतुर्थ वर्षगांठ पर सात दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन, निकलेगी भव्य शोभायात्रा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:20:46 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर सूर्य मंदिर समिति की कार्यकारणी की एक विशेष बैठक सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम के प्रांगण में बुधवार को सम्पन्न हुई. सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में श्रीराम मंदिर स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहे. साथ ही  बैठक में सूर्यधाम में स्थापित राधा-कृष्ण, दुर्गा माता और शिव परिवार की प्रतिमा को पुनः प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात पुनर्स्थापित करने पर व्यापक चर्चा की गई. इसे 20 से 22 फरवरी को सम्पन्न किया जायेगा.इस दौरान सर्वसम्मति से श्रीराम मंदिर के चतुर्थ वर्षगांठ और पुनः प्राणप्रतिष्ठा के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया.

1 मार्च को महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न होगा

बैठक के प्रारंभ में मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने श्री राम मंदिर की स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ महोत्सव के दौरान होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा पर बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 22 फरवरी 2024 को होगा. 1 मार्च को महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न होगा. 22 फरवरी को एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान से सूर्यधाम तक भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, जो सूर्य धाम के महोत्सव स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी.23 से 29 फरवरी तक लगातार सात दिन श्री राम कथा की मर्मज्ञ कथा वाचिका अयोध्या निवासी पंडित गौरांगी गौरी जी शंख मैदान में श्रीरामचरित मानस की संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगी.राम कथा प्रत्येक दिन अपराह्न तीन बजे संध्या 7:30 बजे तक चलेगी.इसके साथ ही 20 फरवरी से 22 तक मंदिर परिसर में विधमान शिव परिवार, मां दुर्गा एवं श्री राधाकृष्ण प्रतिमा को विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत पुनर्स्थापित की जाएगी.

22 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण के कार्यक्रम होगा

 22 फरवरी को भव्य शोभा यात्रा सह नगर भ्रमण के कार्यक्रम होगा. भूपेंद्र सिंह ने विश्वास जताया कि सूर्य मंदिर समिति शहर के आस्थावान भक्तों के सहयोग और उनकी अटूट समर्पण भावना से सभी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपादित करेगी. 22 जनवरी को श्री अयोध्याधाम में प्रभु श्री राम जी के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सूर्य मंदिर परिसर में विशेष अनुष्ठान किया जाएगा.संध्याकाल में दीपोत्सव मनाकर खुशियां मनायी जाएगी.बैठक में सर्वसम्मति से श्री राम मंदिर स्थापना की चतुर्थ वर्षगांठ वर्षगांठ एवं पुनः प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हेतु उपसमिति का गठन किया गया.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:JamshedpurShri Ram Katha organizedShri Ram temple of SidgoraSidgorafourth anniversary of Shri Ram templegrand procession will take placejamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.