✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, लोग जता रहे हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: March 22, 2024,
Updated: 8:09 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत धतकीडीह तालाब में एक अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई, शव को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग तालाब किनारे जुट गए, जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी.  

लोग जता रहे हत्या की आशंका

   सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची, जिसके बाद शव को तालाब से बाहर निकला गया, शव की पहचान हरिजन बस्ती निवासी के रूप में हुई है, वहीं परिवार का कहना है कि पारिवारिक विवाद में ये कदम उठाया गया है, वही शव पर काफी चोट के निशान भी पाए गए है, जिसको लेकर पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों ही बिंदुओं पर जांच कर रही है. 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

  फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है. जिस स्थिति में शव बरामद हुआ उसको देखकर  लोग हत्या की आशंका जता रहे है, लेकिन पुलिस अपने तरीके से मामले की जांच में जुट गई है.  

रिपोर्ट-रंजीत ओझा                                                             

Tags:crime news jamshedpurcrime news jharkhandcrime in jamshedpurcrime in jharkhandbistupur thanajamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news todaySensation spread after body of unknown person

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.