✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:जल निकासी की समस्या को लेकर सरयू राय ने टाटा स्टील के वीपीसीएस को लिखा पत्र, कहा जल निकासी की करें उचित व्यवस्था  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:01:01 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने टाटा स्टील लिमिटेड के वीपीसीएस को पत्र लिखा है. उन्होंने वीपीसीएस से कहा है कि विगत 3 वर्षों में बारिश के मौसम के समय बर्मामाइंस, ईस्टप्लांट बस्ती में जल निकासी की समस्या काफी गंभीर हो गयी है.टाटा स्टील लिमिटेड की ओर से पार्किंग स्थल बनाये जाने के बाद वहां के कई घरों में बारिश का पानी घुस जाता है, जिला योजना की निधि से मेरी अनुशंसा पर कतिपय कार्य उस क्षेत्र में हुए हैं परंतु ये पर्याप्त नहीं प्रतीत हो रहा है.  

टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर से नाला को ऊंचा करने का काम किया जा रहा है

  सरयू राय ने पत्र में कहा है कि आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे उस इलाके में गए जहां टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर से नाला को ऊंचा करने का काम किया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने काफी लंबी दूरी तक वहां नाला किनारे भ्रमण कराया और बताया कि यह कार्य टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर से किया जा रहा है लेकिन यह कार्य जल निकासी की समस्या का समाधान करने में अपर्याप्त सिद्ध होगा.  

नाला के भीतर की गाद की सफाई नहीं होने से ऊपर से ढंका हुआ है 

 सरयू राय पत्र में लिखा है कि वह स्थान भी दिखाया, जहां पूर्ववर्ती जुस्को की ओर से नाला को काफी दूरी तक ढंक दिया गया है, लेकिन नाला के भीतर की गाद की सफाई नहीं होने से ऊपर से ढंका हुआ है, नाला वर्षा के जल की निकासी करने में सफल नहीं हो पा रहा है.सरयू राय ने वीपीसीएस से कहा है कि वे निर्देश दें ताकि टाटा स्टील यूआईएसएल के अभियंता एवं सक्षम अधिकारी स्थानीय नागरिकों के साथ विमर्श करें और टाटा स्टील द्वारा पार्किंग बना दिए जाने के बाद वहां के जल निकासी की उपायुक्त व्यवस्था करें, अन्यथा टुकड़े-टुकड़े में करने से उस पर किया गया व्यय भी निष्फल होगा और समस्या का हल भी नहीं हो सकेगा.  

रिपोर्ट- रंजीत ओझा

Tags:Saryu RaiSaryu Rai jamshedpurSaryu Rai jharkhandSaryu Rai on hemant sorenSaryu Rai newsSaryu Rai news todaySaryu Rai wrote a letter to VPCS of Tata SteelTata SteelVPCS of Tata Steelproblem of drainageSaryu Rai wrote a letter to VPCS of Tata Steel regarding the problem of drainageproper arrangements for drainageJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.