✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:सरयू राय ने उठाया कंबल घोटाला का मुद्दा, सीएम को  पत्र लिखकर जांच की मांग की, पढ़ें और क्या कहा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 1:32:22 PM

जमशेदपुर(JAMSHDPUR):जमशेदपुर के पश्चिमी सिंहभूम से विधायक सरयू राय ने 2018 के बाद 2025 में एक बार फिर कंबल घोटाला का मामला उठाया है. गरीबों को ठंड से बचाने के लिए झारखंड सरकार की ओर से जो कंबल जमशेदपुर प्रशासन को बांटने के लिए रांची से भेजा गया है, उसकी क्वालिटी पर सवाल खड़ा करते हुए सरयू राय ने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कंबल की क्वालिटी काफी खराब है, जिसको लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर जांच की मांग की है.

इस साल रांची से आया है गरीबों में बांटा जानेवाला कंबल

 वहीं उन्होंने कहा है कि शहरी क्षेत्र में तो कंबल ठीक-ठाक है, लेकिन जो कंबल ग्रामीण क्षेत्रों में बांटे गये है, वो काफी खराब क्वालिटी का है और इससे गरीबों की जाड़ खत्म नहीं होनेवाली है.पहले जिले में कंबल खरीदा जाता था, पर इस बार 24 जिले का कंबल रांची से आया है.

 सीएम को  पत्र लिखकर जांच की मांग की, पढ़ें और क्या कहा

सरयू राय ने कहा कि कंबल को देख लग रहा है, पुराने कपड़ों के धागे से कंबल बनाया गया है, जिसे धोने के बाद वह कंबल नहीं रहेगा, मैंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख इस पर जांच की मांग की है, उन्होंने कहा कि जो भी कंपनी कंबल भेज रहा है, उसकी क्वालिटी की जांच होनी चाहिए.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:saryu rayMLA saryu raywest singhbhum jamshedpurm hemant sorenjharkhand politiscjharkhandjharkhand newsjharkhand news todayjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.