✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

4.5 डिग्री पारा गिरने के बाद भी झुलस रहा जमशेदपुर, लू से तीन दिन में तीन मौत

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 23, 2026, 11:35:06 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): तापमान में गिरावट के बाद भी जमशेदपुर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत नहीं मिल रही है. आंशिक बादल छाए रहने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. वहीं, बीच-बीच में निकल रही तेज धूप लोगों की परेशानी को और बढ़ा रही है. दिन चढ़ने के साथ ही गर्म हवाएं और उमस लोगों को बेहाल कर रही हैं. शहर में गर्मी का असर अब गंभीर रूप लेने लगा है. पिछले तीन दिनों के दौरान एक महिला समेत 3 लोगों की मौत ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. भीषण गर्मी को लेकर लोगों में भय का माहौल है. लगातार बढ़ती गर्मी और लू जैसे हालात बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों के लिए सबसे अधिक चुनौती बन रहे हैं. गर्मी का आलम यह है कि सुबह 9 बजे के बाद ही शहर की सड़कें लगभग सूनी नजर आने लगी हैं. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं. बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दे रही है. मौसम के इस बदले मिजाज ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है और हर कोई बारिश या मौसम में राहत का इंतजार कर रहा है.

एक महिला समेत 3 की मौत ने बढ़ाई चिंता

पिछले 3 दिनों में शहर में लू लगने से 3 लोगों की मौत हुई है. गुरुवार को उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड में ब्लू बेल्स स्कूल के पास लू लगने से कपाली निवासी कुश्ती मुखी (30) की मौत हो गई थी. जबकि शुक्रवार को परसुडीह के सालगाझड़ी के पास पोटका की रहने वाली महिला पूजा भूमिज (33) की लू लगने से मौत हो गई. दोनों की मजदूरी करने शहर आए थे. दोनों सड़क किनारे खड़े थे, अचानक दोनों गिर पड़े और बेहोश हो गए. अस्पताल ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वहीं, टेल्को में भी एक व्यक्ति की लू लगने से मौत हुई है. शनिवार को उसकी मौत हुई है. पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है.

अस्पतालों में उमड़ रही भीड़

भीषण गर्मी के कारण शहर के अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ रही है. करीब 20 प्रतिशत तक लू-डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े हैं. एमजीएम अस्पताल, सदर अस्पताल,  टीएमएच, टाटा मोटर्स अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इधर, बढ़ती गर्मी के कारण मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह घर से बाहर ना निकलने की अपील की है. घर से  बाहर निकलने से पर सिर को कपड़े, टोपी अथवा छाते से ढंककर रखने की सलाह दी गई है. जानकारी को ही शहर का अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस गिरा है. पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है, इसके बाद भी गर्मी आग उगल रही है.

Tags:JamshedpurJamshedpur weatherHeat waveKolhanJharkhandJamshedpur newsJharkhand newsTaranagarViral newsBreaking newsJharkhand weather

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.