✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: इंजन सेटिंग के दौरान रेलवे कर्मचारी की मौत, जानें किसकी लापरवाही से हुआ हादसा

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:25:24 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर में शुक्रवार के दिन एक बड़ा हादसा हो गया. जहां परसुडीह थाना अंतर्गत रेलवे के विद्युत लोको सेड में इंजन सेटिंग के दौरान रेलवे के एक कर्मचारी निषेध कुमार शेखर की मौत हो गई. जिसकी उम्र लगभग 50 वर्ष है.

इंजन सेटिंग के दौरान रेलवे कर्मचारी की  मौत

यह घटना आज सुबह की बताई जा रही है. रात्रि ड्यूटी में किताडीह निवासी निषेद कुमार शेखर ड्यूटी पर मौजूद थे. सुबह-सुबह इंजन सेंटिंग के दौरान वे इंजन की चपेट में आ गए. जहां उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. जानकारी मिलते ही रेलवे के कई कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना परसुडीह पुलिस को दी गई. जानकारी मिलते ही परसुडीह पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुड़ गई है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जानकारी देते हुए उनके सहयोगी शशि मिश्रा ने बताया कि शेखर 97 बैच के रेलवे कर्मचारी थे. वे रात्रि 10 से 6 ड्यूटी में मौजूद काम कर रहे थे. अहले सुबह इंजन सेटिंग के दौरान रेल के इंजन में दबकर उनकी मौत हुई है. उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा रेलवे परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट-रंजीत कुमार

Tags:Jamshedpur: Railway employee died during engine settingknow whose negligence caused the accidentJamshedpurRailway employeeduring engine setting

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.