✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:रघुवर दास ने टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष को लिखा पत्र, जानें प्लांट के श्रमिकों के वेतन कटौती पर क्या कहा  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:00:53 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):झारखंड के पूर्व सीएम और बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष सीवीओ विशाल बादशाह को पत्र लिखा है. जिसमे उन्होने उनसे टाटा कंपनी के जमशेदपुर प्लांट के श्रमिकों को मिलने वाली सुविधा में की गयी कटौती पर बात करते हुए उसका निराकरण करने का आग्रह किया है.

रघुवर दास ने टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष को लिखा पत्र

 रघुवर दास ने पत्र में कहा है कि कंपनी के कर्मचारियों को हाल के वेतन पुनरीक्षण की जानकारी नहीं दी गयी है, जबकि इसके पूर्व कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी जाती रही है. उन्होंने शिकायत किया है कि कंपनी कर्मचारियों के अगस्त 2023 में सुरक्षा सूचनांक के नाम पर सभी कर्मचारियों के वेतन से 12 सौ रुपये की कटौती की गयी है. इसी महीने में मेजर परफॉर्मेंस प्रोड्क्शन सेंगमेंट में 5,500 रुपये की कटौती की गयी है. इतना ही नहीं श्रमिकों को वेतन भुगतान की जो पर्ची दी गयी है, उसमें सुरक्षा सूचकांक गायब है, जो वेतन पुनरीक्षण समझौते के विरूद्ध है.

जानें प्लांट के श्रमिकों के वेतन कटौती पर क्या कहा

रघुवर दास ने पत्र में ये भी कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान बंद किये गये कंपनी के एक नंबर गेट को अभी तक नहीं खोला गया है, जिससे कर्मचारियों को असुविधा हो रही है. इसके अलावा कंपनी कर्मचारियों को बैंकिंग प्रक्रिया पूरी करने, अंतिम संस्कार में शामिल होने और बच्चों के लिए स्कूल जाने जैसे आवश्यक कार्यों के लिए महीने में तीन दिन की मिलने वाली छुट्टी बंद कर दी गयी है, जिससे कर्मचारियों में असंतोष है. पूर्व में कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु पर अनुग्रह राशि दी जाती थी, जो बंद कर दी गयी है. अगर किसी के परिवार को यह रकम मिलती है तो उस कर्मचारी की ग्रुप इंश्योरेंस से वो राशि काट ली जाती है.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jamshedpur: Raghuvar Das wrote a letter to the Vice President of Tata Motorsknow what he said on the salary cut of the plant workers.Jamshedpuraghuvar Daswrote a letterVice President of Tata MotorsTata Motorssalary cut of the plant workers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.