✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर: रघुवर दास ने कई योजनाओं का किया निरीक्षण, स्थानीय लोगों को किसी भी योजनाओं का नहीं मिल रहा लाभ

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:02:10 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : 2024 के चुनाव में बीजेपी जीत हासिल करने का हर संभव प्रयास कर रही है. चाहे वो विकास पर विशेष ध्यान देना हो या सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को गिनवाना. बीजेपी इसमें कोई कसर नहीं छोड़ रही है. भले ही चुनाव में अभी समय है मगर पार्टी अभी से चुनावी मोड़ में नजर आ रही है. 9 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी राज्य-राज्य में सुशाशन और गरीब कल्याणकारी कार्यक्रम करा रही है. इसी कड़ी में जमशेदपुर में तूफानी दौरा चल रहा है, जहां  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कई योजनाओं का एक साथ निरीक्षण किया है. जिसमे काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए है.

योजनाएं धीमी गति से चल रही है- रघुवर दास

इस अभियान को लेकर रघुवर दास ने कहा कि राज्य सरकार हर योजना में फेल नजर आ रही हैं, कोई भी योजना सही ढंग से नही चल रहा है, सभी योजनाएं धीमी गति से चल रहा है, उन्होंने राज्य के हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार में केवल लूट खसोट की राजनीति हो रही है, गरीब कल्याणकारी योजनाओं को कोई देखने वाला नहीं है, उन्होंने हेमंत सोरेन की सरकार को गरीब विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार में गरीबों को देखने वाला कोई नहीं है, प्रधानमंत्री आवास योजना का काम धीमी गति से चल रहा है, समय से गरीबों को घर कैसे मिलेगा.

स्थानीय लोगों का कहा- नहीं मिल रहा कोई लाभ

वहीं स्थानीय लोगों की माने तो बिरसानगर के मोहरदा जलापूर्ति योजना से पानी की सप्लाई जो हो रही है वह काफी घटिया क्वालिटी का पानी है, पानी मे गंदगी और कीड़ा निकलता है, सप्लाई पानी पीने लायक नही है, जब कि सरकार और टाटा की एमओयू से इस योजना से पानी की सप्लाई होती है, कंही न कंही अधिकारियों की लापरवाही का दंश झेल रहा है बिरसानगर मोहरदा जलापूर्ति योजना, सभी योजनाओं का यही हाल है, स्थानीय लोगों को किसी भी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है.

कॉलेज के शुरू ने पहले चोरी

इस योजनाओं के बारे में स्थानीय युवा की माने तो इस योजना के प्रारम्भ में युवाओं में खुसी की लहर देखने को मिल रही थी, मगर सरकारी उदासीनता के कारण स्थानीय युवाओं में काफी रोष देखने को मिल रहा है. स्थानीय युवा ने कहा कि एक उम्मीद थी कि इस कॉलेज के शुरू होने से युवाओ के हाथों में हुनर होता और वे अपने पैरों पर खड़ा हो सकते मगर अब हाल यह है की यंहा सभी दरवाजा खिड़की पंखा चोरी हो चुका है, अब यह कब खुलेगा, यह मालूम नही है. उन्होंने बताया कि कॉलेज खुलने से स्थानीय को रोजगार भी मिलता, दूर दराज से युवा यंहा पढ़ाई करने आते, सभी युवाओं का सपना चूर होता नजर आ रहा है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा 

Tags:JamshedpurRaghuvar Dasschemespeople are not getting the benefit of any schemesJAMSHEDPURJHARKHANDUPDATEJHARKHANDLATESTNEWSTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.