✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

हरीश की रिमांड मिलते ही अखिलेश की कुंडली खंगालेगी जमशेदपुर पुलिस! पूछताछ में खुल सकते हैं कई राज, पढ़ें पूरी खबर

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:05:03 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पुलिस ने शार्प शूटर और दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह के करीबी हरीश को गिरफ्तार कर लिया. वहीं पुलिस की ओर से उसकी रिमांड की अर्जी दी गई. पुलिस चार साल से फरार चल रहे इस कुख्यात अपराधी के सहारे अब मास्टरमाइंड अखिलेश सिंह के सभी काले करतूतों को भी उजागर करेगी. हरीश अखिलेश का राजदार भी माना जाता है, यदि इसकी रिमांड की अर्जी मंजूर हो जाती है, अखिलेश के बहुत सारे राजों से पर्दा हट सकता है.

हरीश की रिमांड मिलने पर पुलिस को राज उगलवाने में आसानी होगी

वैसे हरीश सिंह को जमशेदपुर पुलिस ने बिहार के राजगीर से  6 जनवरी को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन उसकी रिमांड मिलने पर पुलिस को राज उगलवाने में आसानी होगी. हरीश इतना शातिर है कि ये कई बार जमशेदपुर आकर वापस चला भी गया है, लेकिन जमशेदपुर पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी, क्योंकि ये भेष बदलने में काफी माहिर है. ये पीछले चार सालों से पुलिस को इसी तरह धोखा देता आ रहा था.आप जानकर हैरान रह जायेगें कि एक बार भेष बदलकर ये जमशेदपुर कोर्ट में गवाही भी दे चुका है, लेकिन जिला प्रशासन को इसकी कोई जानकारी हुई. वहीं आपको बता दें कि हरीश सिंह पर 40 हजार रुपये का इनाम भी था.जिसके उपर जमशेदपुर के अलग-अलग थानों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज है.

अखिलेश के करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी

वहीं अब जमशेदपुर पुलिस अखिलेश के करीबियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. यदि पुलिस को हरीश सिंह की रिमांड मिल जाती है, तो सबसे पहले पुलिस उनके बारे पता लगायेगी, जो अखिलेश सिंह की गैर मौजूदगी में उसका सारा काम संभालते है,तभी पुलिस दुमका जेल में बंद अखिलेश सिंह की भी कुंडली निकालने में सफल होगी.

Tags:Jamshedpur PoliceJamshedpur Police newsJamshedpur Police in actionJamshedpur Police aarrested harish singhPolice will investigate Akhilesh's horoscope as soonHarish singh remandHarish singhharish singh arrestedakhilesh singhakhilesh singh newsakhilesh singh gangstergangster akhillesh singh shrap shootershrap shootershrap shooter in jamshedpurshrap shooter jharkhandakhilesh singh jamshedpurakhilesh singh jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.