✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर पुलिस ने किया हाता में हुए पेट्रोल पंप लूट का खुलासा,हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 2:53:19 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर से 20 किलोमीटर दूर पोटका थाना क्षेत्र के हाता चौक के निकट 6 मई को पेट्रोल पंप में दिनदहाड़े 25 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने एक हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल अन्य दो आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं. 

पढें मामले पर एसएसपी किशोर कौशल ने क्या कहा

घटना का खुलासा आज एसएसपी किशोर कौशल की ओर से पुलिस ऑफिस में किया गया. उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों के बारे में भी पता चल गया है. उनकी भी गिरफ्तार जल्द ही होगी. घटना का उद्भेदन के लिए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग का खास तौर पर लगाया गया था.

मामले में एक हथियार के साथ गिरफ़्तार

घटना में पुलिस ने कपाली डांगोडीह का रहने वाला जला फिरोज उर्फ फिरोज अंसारी को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक हथियार और जिंदा गोली भी बरामद किया है. उसने पुलिस को पूछताछ में बताया कि घटना में सारीक साह उर्फ घेघा और अफजल अंसारी भी शामिल था.जिस अंदाज में हाता पेट्रोल पंप में लूट की घटना को आरोपियों ने अंजाम दिया थी ठीक उसी तरह की ओडिशा में भी एक शराब की दुकान से 65 लाख रुपये लूटी थी. तब आरोपी दुकान पर ही लूट की रकम को छोड़कर भाग गए थे.गिरफ्तार जला फिरोज के खिलाफ सिर्फ चांडिल थाने में ही छह मामले दर्ज हैं. इसी तरह से ओडिशा में एक और छत्तीसगढ़ में एक मामला दर्ज  है. सभी मामले आर्म्स एक्ट और लूट के हैं.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Crime newsCrime news jamahedpurPetrol pump lootkand haataSsp Kishor KaushalTrending newsViral newsJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.