जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर पुलिस नसा के खिलाफ लगातार अभियान चलाते आ रही है. इस अभियान में पुलिस को कहीं ना कहीं बड़ी सफलता तो प्राप्त होती है. मगर कुछ लोग पुलिस की गिरफ्त से फरार भी हो जाते हैं.
वहीं इसी मुहिम में सिद्धगोड़ा थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ब्राउन शुगर बेचने और पीने वाले गिरोह को धर दबोचा. तलाशी के दौरान उनके पास से 50 पुड़िया ब्राउन शुगर एवं नगद बरामद हुआ है. इस दौरान पुलिस की गिरफ्त से 3 लोग फरार हो गए पुलिस लगातार छापामारी कर पकड़ने का प्रयास कर रही है. वहीं पुलिस का मानना है कि जिस जगह से ब्रॉउन शुगर लाया जाता है लाकर बेचा जाता है. पुलिस उस जगह पर भी जल्द छापेमारी कर कारोबारी को पकड़ने का प्रयास कर रही है. फिलहाल चारों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है
रिपोर्ट. रंजीत ओझा