✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता, ओलिडीह थाना से 22 पुड़िया ब्राउन सुगर औऱ गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार 

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 7:06:28 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस को एक साथ दो बड़ी सफलता हाथ लगी है. मिली जानकारी के अनुसार जमशेदपुर के ओलिडीह थाना की पुलिस ने ब्राउन सुगर के तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 22 पुड़िया ब्राउन सुगर औऱ एक देशी पिस्टल जप्त किया है.  तो वंही ओलिडीह थाना क्षेत्र से एक और युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसके पास से गांजा बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज कुंटिया औऱ सागर मजुमदार के रूप में की गई है. 

चेकिंग के अभियान के दौरान पुलिस को मिली कामयाबी 

मामले की जानकारी देते हुए सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए शहर में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में कल देर शहर में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. उसी दौरान ओलिडीह थाना की पुलिस जब चेकिंग अभियान चला रही थी. तो पुलिस को देख ब्राउन सुगर तस्कर भागने लगा. वहीं तस्कर को भागता हुए देख पुलिस को सख हुआ, जिसके बाद पुलिस ने भाग कर तस्कर को पकड़ा और उसकी तलाशी ली. जांच के दौरान पुलिस ने तस्कर के पास से 22 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ एक पिस्टल बरामद किया. वहीं चेंकिंग के दौरान पुलिस ने एक औऱ तस्कर को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. फिलहाल पलिस दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तार तस्करों से पुलिस कर रही पूछताछ 

वहीं एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार नशा के कारोबारियों पर नजर बनाए हुए है. किसी भी हाल में पुलिस शहर में ब्राउन सुगर की तस्करी नहीं होने देगी. फिलहाल पुलिस दोनों गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर अधिक जानकारी जुटाने में लगी हुई है. जल्द ही इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी करेगी. 


रिपोर्ट. रंजीत ओझा 

Tags:jharkhand newsjharkhand news todaybreaking newstoday jharkhand newsjharkhand today newstop newslatest newsjharkhand breaking newsjharkhandjharkhand latest newsnewsjamshedpur newsjamshedpur trending newsJamshedpur Police got two big successesJamshedpur Police arrested two smugglers

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.