✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर पुलिस ने हुड़दंगियों पर की कार्रवाई, मॉडिफाइड साइलेंसर पर चलाया रोड रोलर

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: March 25, 2026, 6:05:03 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है. जिले में तेज आवाज और स्टंट के लिए इस्तेमाल हो रहे मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई बाइकों को जब्त किया गया है. साथ ही वाहन चालकों पर जुर्माना भी लगाया गया है.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शहर में इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्टंट करने या जुलूस और मेलों के दौरान बाइक में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर अनावश्यक शोर और अव्यवस्था फैलाते हैं, जो कानून के खिलाफ है.

पुलिस के मुताबिक, पिछले 15 दिनों से ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 182 के तहत कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों के साइलेंसर जब्त किए गए और चालकों पर जुर्माना लगाया गया.

सिटी एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस की कोशिश है कि ऐसे मामलों में बाइक को अधिक समय तक थाने में रखा जाए, ताकि वाहन मालिकों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ें और वे दोबारा इस तरह की गलती न करें.

इसके अलावा पुलिस आधुनिक तकनीक का भी सहारा ले रही है. गूगल मैप के जरिए ट्रैफिक जाम वाले इलाकों की पहचान कर वहां डायवर्जन लागू किया जा रहा है. जरूरत पड़ने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करता है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

रिपोर्ट : रंजीत ओझा

Tags:jamshedpurjamshedpur policejamshedpur latest newsRoad Roller driven on Modified SilencersModified Silencersaction on Modified Silencersjsr police action on modified silencerslatest newstop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.