✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर : नशे के अवैध व्यापार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 3:08:36 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): लोकसभा चुनाव को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस शहर में अवैध गांजा, शराब, ब्राउन शुगर आदि की बिक्री और सेवन की रोकथाम को लेकर लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.  वही गुप्त सूचना के आधार पर सिदगोड़ा पुलिस ने भुइयाडीह पार्क के पास हरिजन बस्ती में छापामारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 36 पुड़िया ब्राउन शुगर, 7 मोबाइल एक मोटरसाइकल और 31 हजार रुपए कैश बरामद किया है.

गिरफ्तार अभियुक्त अमित कुमार चौधरी मल्ला रेड्डी अभिषेक के पास से पुलिस ने ब्राउन शुगर बरामद किया है. हेड क्वार्टर 1 डीएसपी भोला प्रसाद ने प्रेस वार्ता कर कहा कि नशा के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी अभियान के तहत तीन तस्करों की गिरफ्तारी हुई है. फिलहाल तीनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.  

रिपोर्ट. रंजीत ओझा

Tags:jharkhand newslatest newstop newsbreaking newsnews jharkhandjharkhandnewsjharkhand latest newsjharkhand breaking newsjamshedpur trending newsjamshedpur breaking newslatest newstrending newsjamshedpur police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.