✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शातिर को किया गिरफ्तार, देशी पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद, पढ़ें सिटी एसपी ने क्या कहा   

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:37:52 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता मिली है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर  एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है.वहीं अपराधी के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है.इस बात का खुलासा सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने प्रेस वार्ता कर दी.  

घटना को अंजाम देने के फिराक में घूम रहे थे अपराधी

 सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि बिगत 13 मार्च के संध्या 5 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक कुख्यात अपराधकर्मी सोनू सिंह उर्फ सियाल राम मंदिर के समीप अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने के फिराक में क्षेत्र में घूम रहा है.  

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा

वहीं जानकारी मिलते ही पुलिस बिना देर किये पुलिस त्वरित करवाई करते हुए अपराधकर्मी को गिरफ्तार कर लिया, बताया जाता है कि सोनू सिंह पिछले कई बार कई कांड में जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर  चल रहा है, इस पर सिर्फ सोनारी थाना में ही 8 कांड दर्ज है और कई थानों में अलग अलग मामले में भी कई मामला दर्ज है, फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.  

रिपोर्ट-रंजीत ओझा 

Tags:Police arrested a criminalJamshedpurJamshedpur crime newscrime news jharkhandcrime in jamhsedpurcrime in jharkhandJamshedpur Policepistol and 4 live cartridges were also recoveredCity SPjamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.