✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गणतंत्र दिवस और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट! सीसीटीवी से लगातार हो रही है शहर की निगरानी  

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:18:33 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर पुलिस 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस और 22 जनवरी को होने वाले अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अलर्ट है. जमशेदपुर में 22 जनवरी को बहुत जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. जिसको देखते हुए जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल के साथ तमाम पदाधिकारी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाये हुए है.

सीसीटीवी से शहर के विभिन्न स्थानों पर रखी जा रही नजर 

आपको बताये कि एसएसपी किशोर कौशल साकची स्थित पीसीआर पहुंचकर सीसीटीवी के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थान पर नजर बनाए हुए हैं.वहीं पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि उनके सभी टाइगर मोबाइल के जवान और पीसीआर के जवान रात्रि गस्ती अभी से कर रहे हैं, सभी जवानों को अभी ब्रीफिंग की गई है, ताकि शहर में किसी तरह की कोई भी गतिविधि हो तो वह तुरंत वहां तक पहुंच सके.

एसएसपी ने कहा शहर की सुरक्षा में नहीं होगी कोई लापरवाही

वहीं किशोर कौशल ने कहा कि शहर में कई जगहों पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक कार्यक्रम किया जा रहा है, उस पर भी नजर बनाए रखे हुए हैं, ताकि पूजा और गणतंत्र दिवस समारोह में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सके.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Jamshedpur policeJamshedpur police alertRepublic DayJamshedpur police alert regarding Republic DayRamlala's life prestigemonitored through CCTVSSP kishor kaushalkishor kaushalSSP jamshedpurSSP kishor kaushal newsjamshedpurjamshedpur newsjamshedpur news todayjharkhandjharkhand newsjharkhand news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.