✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JAMSHEDPUR: धू-धू कर जली पुआल लदी पिकअप वैन, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान     

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 10:27:29 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना के प्रधान टोला में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब पुआल से लदे एक वाहन में अचानक शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई. स्थानीयों ने समय रहते वाहन के चालक को बाहर निकाल और घटना की सूचना दमकल गाड़ी को दी. इसके बाद स्थानीय की मदद से दमकल की टीम ने काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया.  जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया.

कोई हताहत नहीं

बागबेड़ा थाना के कालियाडीह गौशाला के लिए छोटा हाथी पिकप वैन पुआल लोड कर बागबेड़ा थाना के प्रधान टोला से होकर गुजर रही थी कि अचानक सड़क के किनारे लगे ट्रांसफार्मर की चिंगारी से पुआल में आग लग गई. इसके बाद देखते ही देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया. स्थानीय लोगों ने आगजनी की घटना की सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया. जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. वहीं बागबेड़ा पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गौशाला की तरफ पुआल लोड वैन में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, पर किसी तरह का कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.