✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर की सड़कों पर किन्नर समाज ने निकाली ‘प्राइड डे रैली’, जानिए क्या है इनकी मांग

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:07:36 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : देश में एकता और समान्यता की बात भले ही लोग करते हैं, मगर आज भी समाज में लिंग के आधार पर भेदभाव देखने को मिलता है. हमारे समाज में रहने वाले ट्रांसजेंडर वर्ग को हमेशा पीछे रखा जाता हैं. इन्हे अब तक पूरी तरफ से नहीं अपनाया गया हैं. ऐसे लोग आज तक आपने अधिकार के लिए लड़ते हैं. लौहनगरी में ट्रांसजेंडर्स अपने बराबरी का हक अधिकार के लिए सजग हुए हैं. एक तरफ इन्हें समान अधिकार का दावा तो किया जाता है,  वही दूसरी तरफ इनके लिए शहर में एक शौचालय तक नहीं है. ऐसे में इन्हे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.  जमशेदपुर में इनको समानता का अधिकार नहीं मिल पा रहा है. जिससे सभी किन्नरों में मायूसी है.  इसे लेकर किन्नरों ने अपनी एकता को दिखाते हुए सड़कों पर उतर कर जिला प्रशासन के समछ अपनी मांगों को रखा है.

न शौचालय न भवन की सुविधा

किन्नर समाज के लोगों ने अपने बराबरी के हक अधिकार की मांगों को लेकर प्राइड डे रैली निकाली, इस रैली के द्वारा विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते हुए जुबली पार्क गेट के समीप एक नुक्कड सभा का आयोजन कर समाप्त किया गया.  इस प्राइड डे रैली में झारखंड बंगाल बिहार और ओडिशा के किन्नरों ने हिस्सा लिया. इस रैली को लेकर किन्नरों का कहना है कि कई बार इन लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि इनके लिए अलग से शौचालय बनाया जाय, साथ ही इन लोगों का एक अलग से सामुदायिक भवन हो ताकि वो वहां अपना कार्यक्रम कर सके,  इनका यह भी कहना है कि इन लोगों अपनी मांग कई बार उपायुक्त से किया है मगर अब तक इन लोगों की मांगे नही पूरी हुई है.  अब सवाल यह है कि पिछले कई सालों से अपनी मांग को लेकर आंदोलित हैं. इनकी मांगे कब तक पूरी होती है यह आने वाला समय ही बताएगा.

रिपोर्ट;रंजीत ओझा 

 

 

 

 

 

Tags:JamshedpurKinnar communitystreetsPride Day RallyJHARKHNADUPDATEJHARKHANDTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.