✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर:आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट में सुविधाओं की किल्लत पर भड़के लोग, गेट जामकर विरोध

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 1, 2026, 1:46:40 PM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के बिरसानगर स्थित आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट में शुक्रवार को निवासियों ने बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर मुख्य गेट जाम कर विरोध प्रदर्शन किया.इस दौरान लोगों ने बिल्डर और अपार्टमेंट प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग उठाई.

लम्बे समय से बिजली पानी और लिफ्ट की असुविधा

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि अपार्टमेंट में लंबे समय से बिजली, पानी और लिफ्ट जैसी जरूरी सुविधाएं सही तरीके से उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. बार-बार शिकायत करने के बावजूद प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.निवासियों का कहना है कि उनसे नियमित रूप से मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है, लेकिन इसके बावजूद सुविधाएं ठीक तरीके से नहीं दी जा रही है.उनका आरोप है कि प्रबंधन “100 प्रतिशत मेंटेनेंस नहीं होने” का बहाना बनाकर समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है. इस स्थिति के कारण आम लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है.खासकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

सुविधाएं नहीं देने पर विरोध जारी रखने की चेतावनी

गेट जाम की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए, जिससे वहां कुछ समय के लिए भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया.प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बिजली, पानी और लिफ्ट की व्यवस्था ठीक नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.वहीं, इस पूरे मामले पर अपार्टमेंट प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.लोगों का कहना है कि जब तक उनकी मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:JamshedpurBirsanagarAastha Twin City ApartmentApartment IssueBasic FacilitiesResidents ProtestGate JamLocal ProtestJharkhand NewsJamshedpur NewsHousing Society ProblemBreaking NewsLocal NewsResident Protest

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.