✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में इनाम के लालच में फंस रहे लोग, पुलिस ने जारी की चेतावनी

BY -
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Rohit Kumar Sr. Correspondent
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 12, 2026, 5:58:20 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  साइबर ठग ठगी के लिए अब स्क्रैच कार्ड स्कैम का पैंतरा अपना रहे है. जमशेदपुर और इससे सटे कपाली क्षेत्र ऐसे ठगी का शिकार लोग हो रहे है. खासकर कपाली में लोगों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है. कपाली पुलिस ने इसको लेकर सतर्क हो गई है. कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार के अनुसार स्क्रैच कार्ड स्कैम के तहत ठगी की लगातार शिकायत मिल रही है. यह पूरी तरह से सुनियोजित ठगी का तरीका है. इसमें लोगों को लालच देकर फंसाया जा रहा है. सतर्क रहकर ही ऐसे ठगी से बचा जा सकता है. कपाली पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि ऐसे किसी भी स्क्रैच कार्ड, लॉटरी या इनाम के झांसे में न आएं. बिना किसी प्रतियोगिता या भागीदारी के मिलने वाले इनाम पूरी तरह से संदिग्ध होते हैं.  किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे न दें और न ही अपनी बैंकिंग जानकारी साझा करें. यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति इस तरह का ऑफर देता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें. 
 

क्या है स्क्रैच कार्ड स्कैम
स्क्रैच कार्ड स्कैम में ठग आम लोगों को यह कहकर फंसाते हैं कि उन्होंने किसी लॉटरी, कंपनी प्रमोशन या ऑफर में बड़ा इनाम जीता है. इसके लिए उन्हें एक स्क्रैच कार्ड दिया जाता है, जिसे स्क्रैच करने पर इनाम निकलने का दावा किया जाता है। कार्ड पर कार, बाइक, मोबाइल या बड़ी रकम जीतने की बात लिखी होती है, जिससे लोग उत्साहित हो जाते हैं और ठगों के जाल में फंस जाते है.

ऐसे होती है ठगी
जैसे ही व्यक्ति इनाम जीतने की बात पर विश्वास करता है, ठग उसे इनाम पाने के लिए प्रोसेसिंग फीस, टैक्स, रजिस्ट्रेशन शुल्क या कूरियर चार्ज के नाम पर पैसे जमा करने को कहते हैं. कई मामलों में पीड़ितों से बैंक डिटेल्स या ओटीपी भी मांगा जाता है. जैसे ही व्यक्ति जानकारी साझा करता है, ठग रकम लेकर फरार हो जाते हैं और उनका संपर्क भी बंद हो जाता है. ठग खुद को बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि या बैंक अधिकारी बताकर भरोसा जीतते हैं. वे फर्जी आईडी, लेटरहेड और दस्तावेजों का भी इस्तेमाल करते हैं, जिससे आम लोग आसानी से उनके झांसे में आ जाते हैं.

Tags:JamshedpurJamshedpu newsJAmshedpur PoliceCyber Crime In JamshepdurJamhsedpurTata NewsCyber awarnes

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.